{"_id":"57b36da54f1c1be1706ead7b","slug":"indira-chowk-tricolor-hoisted-121-feet-high-pole","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा चौक पर 121 फीट ऊंचे पोल पर फहराया गया तिरंगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा चौक पर 121 फीट ऊंचे पोल पर फहराया गया तिरंगा
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Wed, 17 Aug 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बदलापुर इंदिरा चौक पर 121 फीट ऊंचे पोल पर लहराता तिरंगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 अगस्त का दिन बदलापुर के लिए ही नहीं बल्कि पूरे जिले के लिए ऐतिहासिक बन गया। स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर बदलापुर स्थित इंदिरा चौक पर 121 फीट ऊंचे पोल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
यहां फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई 60 फीट और चौड़ाई 40 फीट है। डीएम, एसपी, सीडीओ और तमाम प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में विधायक ओमप्रकाश दुबे बाबा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। गांव गिरांव से सैकड़ों की तादात में जुटे लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।
झमाझम बारिश के बीच भी लोग अपनी जगह से नहीं हिले। प्रशासनिक अफसर भी बारिश में भीगते रहे। बदलापुर के इंदिरा चौक पर फहराए गए इस राष्ट्रीय ध्वज को प्रदेश में सबसे उंचाई पर फहरने वाला दूसरा ध्वज माना जा रहा है। इसके पहले लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में इतनी ही उंचाई पर तिरंगा फहराया गया है।
विज्ञापन
ध्वजारोहण के बाद समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ओम प्रकाश दुबे बाबा ने कहा कि इस ऐतिहासिक पल का श्रेय आवास बंधु उपाध्यक्ष(दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) अरुण दुबे और सपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रेम प्रकाश दुबे का है। विधायक ने कहा कि बदलापुर के विकास के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की महत्वपूर्ण योगदान है।
प्रदेश के लोकप्रिय मुख्य मंत्री अखिलेश यादव का है । इन्दिरा चौक का सौन्दर्यीकरण व विशालकाय पोल पर विशालकाय ध्वज के प्रेरणा स्रोत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही हैं । दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री अरुण दुबे ने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्य मंत्री अखिलेश यादव की प्रेरणा व आशीर्वाद से यह कार्य सम्भव हो सका है ।
यहां आयोजित जश्न- ए आजादी समारोह की अध्यक्षता विधानसभा बदलापुर के सपा अध्यक्ष महेन्द्र यादव तथा संचालन दीनानाथ सिंह ने किया । इस मौके पर जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना, मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद , पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरुण कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम ममता मालवीय सपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रेम प्रकाश दुबे समेत बड़ी तादात में लोग मौजूद थे।