फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   India's foreign policy is the strongest, the whole world is praising it

Jaunpur News: भारती की विदेश नीति सबसे मजबूत, पूरा विश्व कर रहा सराहना

Thu, 10 Apr 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
India's foreign policy is the strongest, the whole world is praising it
जौनपुर। भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन विधायक रमेश मिश्र के आवास पर हुआ। इस दौरान पार्टी के इतिहास से जुड़ी प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि 1975 में इमरजेंसी के बाद जब देश मेें चारों ओर भ्रष्टाचार चरम पर था, अलगाववाद का बोल-बाला था, उस समय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। अब मोदी के नेतृत्व में भारत एक विकसित देश बनने की ओर अग्रसर है। बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में हमारे देश की विदेश नीति मजबूत हुई है। पूरी दुनिया में देश का डंका बज रहा है। अब तो संयुक्त राष्ट्र संघ भी हमारी बातों को ध्यान से सुनता है। युवाओं को रोजगार मिलेगा, नहीं तो असामाजिक तत्व उनको बंदूक पकड़ाते रहेंगे। उन्होंने वन नेशन वन राशन कार्ड, वन नेशन वन पावर ग्रिड, वन नेशन वन ट्रांजे़क्शन जैसी कई व्यवस्थाएं चलाई, इससे देशवासियों को काफी फायदा हो रहा है। मुंगराबादशाहपुर में नगर के एक हाल में आयोजित सक्रिय सदस्य सम्मेलन के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद ने सीमा द्विवेदी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के परिश्रम और त्याग समर्पण से आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी। पूर्व सांसद बीपी सरोज ने कहा कि भाजपा गरीबों, किसानों, महिलाओं एवं नौजवानों की पार्टी है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि हमारी सरकार विकास के साथ विरासत पर भी ध्यान दे रही है। इस अवसर पर संतोष सिंह, सुधाकर उपाध्याय, राकेश वर्मा, संतोष कुमार मिश्रा, अजयशंकर दुबे, अजय सरोज आदि मौजूद रहे। संचालन सुशील मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed