फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Incubation center will help in increasing start up

Jaunpur News: स्टार्ट अप को बढ़ाने में मदद करेगा इनक्यूबेशन सेंटर

Sun, 26 Feb 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Incubation center will help in increasing start up
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में बने नवनिर्मित इनक्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन 27 फरवरी को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। यह इनक्यूबेशन सेंटर में स्टार्टअप युवा उद्यम को बढ़ावा देने में मदद करेगा।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्या ने बताया कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय में स्टार्टअप और युवा उद्यम को बढ़ावा देने के लिए फार्मेसी संस्थान इनक्यूबेशन सेंटर बनाया गया है। इसके तहत खोज व अन्य संसाधनों को बाजार और आमजन तक पहुंचाने का काम होगा। नई खोज करने वाले छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने का मौका मिल सकेगा। पुरातन छात्र सम्मेलन के लिए बने एलुमनाई एसोसिएशन सेल का भी उद्घाटन 27 फरवरी को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा किया जाएगा। इनक्यूबेशन सेंटर में छात्र और शिक्षक अपने नए-नए सुझाव दे सकेंगे। सेंटर के कार्यकारी निदेशक प्रो. अविनाश पार्थडिकर ने कहा कि क्षेत्र में बिजनेस शुरू करने की सोच रखने वाले युवाओं को तकनीकी और वित्तीय मदद मिलेगी। बौद्धिक संपदा को सुरक्षित करने के लिए भी छात्र शिक्षक को मदद मिलेगी। जिसका विचार पसंद आएगा उसे इनक्यूबेटर्स का चयन सेंटर कि समिति करेगी। छात्रों के विचार कॉलेजों तक ही दम नहीं तोड़ेंगे। अगर आइडिया में दम है तो वरिष्ठ प्रोफेसर व वैज्ञानिकों के सहयोग से उसे आविष्कार में बदल सकेंगे। इस केंद्र में छात्र-छात्राओं के कोर बिजनेस आइडिया को ऐप क्रॉकस के माध्यम से आमंत्रित किया जा रह है। इसमें वह छात्र-छात्राएं या भावी उद्यमियों को कम से कम तीन तथा अधिकतम पांच वर्ष के लिए हैंडहोल्ड करते हुए उनके उद्यम को सफल बनाने में संपूर्ण सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed