फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Increased testing of fever patients coming for treatment in the district hospital

Jaunpur News: जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले बुखार के मरीजों की जांच बढ़ाई

Sat, 25 Jul 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Increased testing of fever patients coming for treatment in the district hospital
जौनपुर। बारिश का मौसम शुरू होने के साथ ही मलेरिया, डेंगू और टाइफाइड काे लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जिला अस्पताल प्रशासन की तरफ से ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले बुखार के मरीजों की जांच बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। ओपीडी में तैनात डॉक्टरों को पत्र जारी कर जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमएस डॉ. संजय कनौजिया ने बताया कि इस समय संक्रमण का मौसम चल रहा है। इसे देखते हुए इलाज के लिए आने वाले बुखार के मरीजों की मलेरिया, डेंगू और टाइफाइड के मरीजों को चिह्नित करने के लिए जांच कराई जा रहा है। अभी अस्पताल में 400 से 450 मरीजों की जांच हर रोज कराई जा रही है। अब 500 से 550 मरीजों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने अस्पताल में आवश्यक दवाओं और जांच किट की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
पैथोलॉजी में 400 से 450 लोगों की हर रोज हो रही जांच हो रही है। इसमें करीब 200 से अधिक बुखार, खांसी के मरीज शामिल हैं। मौसम में हुए बदलाव के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी में सर्दी, बुखार, खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इसके चलते पैथोलॉजी में जांच कराने के लिए मरीजों की भीड़ लग रही है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण खांसी, सर्दी व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। हर दिन सर्दी, खांसी और बुखार के 200 से अधिक मरीज इलाज के लिए अस्पताल में आ रहे हैं। मरीजों की जांच कर प्लेटलेट्स, मलेरिया, बुखार और टाइफाइड की जांच की रही है। चिकित्सक ऐसे मरीजों के रक्त की जांच करा रहे हैं, ताकि डेंगू, मलेरिया या अन्य संक्रामक बीमारियों की जांच हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed