{"_id":"5e18ca708ebc3e881a476740","slug":"increased-security-of-court-premises-jaunpur-news-vns5045106195","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायालय परिसर की बढ़ाई गई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायालय परिसर की बढ़ाई गई सुरक्षा
विज्ञापन
21- दिवानी न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पंहुचे डीएम दिनेश कुमार व एसपी अशोक क?
- फोटो : JAUNPUR
न्यायालय परिसर की बढ़ाई गई सुरक्षा
- अधिवक्ताओं को गेट नंबर तीन और चार से मिलेगा प्रवेश
- प्रत्येक गेट और परिसर में लगाए जाएंगे सीसी टीवी कैमरे
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। न्यायालय परिसरों में हो रही आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। परिसर व प्रवेश द्वार पर सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे। अधिवक्ताओं को गेट नंबर तीन व चार से ही प्रवेश मिल सकेगा। शुक्रवार को जिला जज ओमप्रकाश त्रिपाठी के साथ डीएम दिनेश कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार ने दीवानी न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुरक्षाकर्मियों को जरुरी निर्देश दिए।
अफसरों ने संपूूर्ण न्यायालय परिसर का गहन निरीक्षण किया। सभी प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। डीएम ने कहा कि न्यायालय के सभी प्रवेश द्वार पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। वह न्यायालय परिसर में आने वालों की गहन जांच करेंगे। उन्होंने चौकी प्रभारी को निर्देश दिया कि कोई भी व्यक्ति परिसर में हथियार लेकर न आए। बिना जांच के भी कोई भी व्यक्ति न्यायालय परिसर में प्रवेश न करने पाए। न्यायालय परिसर एवं प्रवेश द्वार पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।