फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Incomplete records found in Jafrabad and Chandak police stations, instructions for improvement

Jaunpur News: जफराबाद और चंदक थाने में अधूरे मिले अभिलेख, सुधार का निर्देश

Sun, 05 Feb 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Incomplete records found in Jafrabad and Chandak police stations, instructions for improvement
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जौनपुर। नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा शनिवार को पहले ही दिन जिले दो थानों पर जांच करने पहुंच गए। वहां अधूरे अभिलेख मिलने पर सुधार के लिए निर्देशित किए। उन्होंने जफराबाद व चंदवक थाने का निरीक्षण किया। चंदवक में पैदल भ्रमण कर लोगों में सुरक्षा का भाव जगाया।

पुलिस अधीक्षक डा.अजय पाल शर्मा शाम को पहले जफराबाद थाने पहुंचे। यहां करीब आधे घंटे तक विधिवत जांच की। यहां मेस, मालखाना से लेकर हेल्प डेस्क तक की स्थिति को देखे। निरीक्षण के दौरान भूमि विवाद और अपराध से जुड़े रजिस्टर में काम अधूरा मिलने पर उसे अपडेट रखने का निर्देश दिए। उन्होने अपराध पर नकेल कसने, आगामी त्यौहार के संबंध में, टॉप टेन अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों के लिस्ट की समीक्षा किया। उन्होंने निर्देश दिया कि नए व पुराने हिस्ट्रीशीटरों की हिस्ट्रीशीट खोली जाए। उनकी बकायदा निगरानी की जाए। साथ ही कहा कि कर्मचारियों के साथ तालमेल रखें। कोई समस्या आने पर उच्चाधिकारियों से बात कर उसका समाधान करें।जांच में रजिस्टर व अभिलेखों के ठीक ढंग से रख-रखाव का निर्देश दिया गया। वहीं दूसरी तरफ चंदवक थाने में भी अभिलेख अधूरे मिले, जिन्हें पूर्ण करने के लिए कहा। बाजार में पुलिस फोर्स के साथ मार्च किया। इस मौके पर जफराबाद थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी, चंदवक थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed