फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Inauguration of Srinivasa Ramanujan Research Building and Gymnasium

Jaunpur News: श्रीनिवास रामानुजन अनुसंधान भवन और व्यामशाला का उद्घाटन

Wed, 22 Mar 2023 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of Srinivasa Ramanujan Research Building and Gymnasium
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित श्रीनिवास रामानुजन अनुसंधान भवन और विश्वकर्मा छात्रावास में नवनिर्मित व्यामशाला का मंगलवार को कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने उद्घाटन किया। कुलपति प्रो. मौर्य ने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। जिम के माध्यम से युवाओं को व्यायाम करने और अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संतुलित शरीर के लिए जिम की उपयोगिता वर्तमान समय में काफी बढ़ गई है। छात्रावास में क्रॉस ओवर जोकि चेस्ट के मध्य तक की एक्सरसाइज कराता है। मस्कुलर मेकर पूरे बॉडी के मसल को ठीक करता है। इसी तरह पेक- डेक फ्लाई समेत दर्जनों उपकरण जिम में लाए गए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित भी किया। संचालन वार्डेन सुशील कुमार और धन्यवाद ज्ञापन संचालन डा. नीतेश जायसवाल ने किया। चीफ वार्डेन प्रो. रजनीश भास्कर ने स्वागत किया। इस अवसर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. राम नारायण, प्रो. मानस पाण्डेय, प्रो. एके श्रीवास्तव, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अमरेन्द्र सिंह, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. रसिकेश, सहायक कुलसचिव अमृत लाल, अजीत सिंह, बबिता, डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, दिव्येद् मिश्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed