फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In this way, Corona will grow rapidly again, people are not believing

ऐसे तो कोरोना फिर तेजी से बढ़ेगा, नहीं मान रहे लोग

Mon, 08 Aug 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
In this way, Corona will grow rapidly again, people are not believing
जौनपुर। कोरोना का संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। बाजार, सार्वजनिक कार्यक्रमों के साथ ही रेलवे और बस अड्डों पर लोगों की भीड़ लग रही है। ऐसे तो कोरोना संक्रमण फिर बढ़ेगा। बिना लगाए और दूरी का पालन किए बैखौफ लोग घूमते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

मास्क लगाने के साथ सामाजिक दूरी का पालन करने की हिदायत के बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं। जिले में कोविड एक्टिव केस की संख्या 58 पहुंच गई है। विगत एक सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डाले तो 61 नए केस मिले हैं। इसमें से कुछ लोग स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सैंपलिंग बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। संक्रमण के बावजूद लोग कोविड गाइड लाइन का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं। जिला प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी कोविड गाइड लाइन के पालन के लिए हर दिन आदेश जारी कर रहा है लेकिन लोग चेत नहीं रहे हैं। सावन में शोभायात्रा और शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भीड़ लग रही है तो दूसरी तरफ मोहर्रम के जुलूस में भी भारी भरकम लोग एक जगह बिना डर के जुट रहे हैं। बाजार में भी लोग कोविड के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोविड के दो संक्रमितों की हालत नाजुक
जौनपुर। कोविड के दो संक्रमितों की हालत नाजुक बताई जा रही है। इसमें से एक का प्रयागराज और दूसरे का वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की माने तो दोनों गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इलाज के दौरान जांच कराने पर रिपोर्ट पाजीटिव आई है। संक्रमितों में एक जौनपुर शहर और दूसरा बदलापुर तहसील क्षेत्र का बताया जा रहा है। इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोविड संक्रमित की संख्या इधर बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग नजर रखे हुए है। दो संक्रमितों की हालत नाजुक चल रही है। हालांकि वह दूसरी बीमारी से भी पीडि़त हैं। जिले में सैंपलिंग बढ़ाने की तैयारी चल रही है। ताकि संक्रमितों को चिह्नित कर उनका समय से इलाज कराया जा सके। - डा. जियाउल हक, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed