फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In the name of polishing, fraudsters crossed one and a half million jewels

चमकाने के नाम पर जालसाजों ने पार किए डेढ़ लाख के जेवरात

Sun, 21 Mar 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
In the name of polishing, fraudsters crossed one and a half million jewels
आलमगंज। रामपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में रविवार को दोपहर गहने चमकाने के नाम पर जालसाजों ने एक महिला से करीब डेढ़ लाख के जेवरात ले गए। राजापुर गांव निवासी प्रभुनाथ तिवारी 70 और उनकी पत्नी उर्मिला देवी 65 दरवाजे पर बैठे थे। प्रभुनाथ के पैर में परेशानी होने के कारण वह चल फिर नही सकते। दोपहर करीब 12 बजे सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो लोग गांव उनके दरवाजे पर पहुंचे। बताया कि वे पीतल, तांबा के बर्तन और सोने चांदी के जेवरात चमकाने का काम करते हैं। उनकी बातों में आकर उर्मिला देवी ने अपनी चांदी की पायल साफ करने के लिए दे दिया। जालसाजों ने पायल को अच्छी तरह से साफ कर चमका दिया। इसे देख उर्मिला ने अपनी सोने की चेन, सोने का कनफूल आदि जेवरात भी साफ करने के लिए दे दिए। जालसाजों ने महिला से गर्म पाना लाने के लिए कहा। गर्म पानी में कुछ केमिकल डालते हुए सोने के जेवरात उसी में डाल दिया और कहा कि पानी ठंडा होने के बाद ही इसमें से जेवरात निकालना है। यह कहते हुए जालसाज बाइक पर सवार होकर चले गए। कुछ देर बाद महिला ने पानी ठंडा होने के बाद उसमें से जेवरात निकालने लगी तो बर्तन में कुछ नहीं मिला। यह देख वह जोर जोर से चीखने चिल्लाने लगी। शोर सुनकर पहुंचे आस पास के लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन जालसाजों का पता नहीं चला। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed