फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In the history of independent India all the parties exploited the brahmins.

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सम्मेलनः स्वतंत्र भारत के इतिहास में सभी दलों ने ब्राह्मणों का शोषण किया 

Sun, 07 Nov 2021 10:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 07 Nov 2021 10:36 PM IST
सार

जौनपुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि  सभी दलों ने सिर्फ ब्राह्मणों को अपना मत मानकर शोषण किया है।  

विज्ञापन
In the history of independent India all the parties exploited the brahmins.
ब्राह्मण

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले में सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में सभी दलों ने सिर्फ ब्राह्मणों को अपना मत मानकर शोषण किया है।

विज्ञापन


जिसका नतीजा है कि ब्राह्मणों का कहीं भी अस्तित्व नहीं है। जब तक समाज के लोग एकजुट नहीं होंगे, तब तक उन्हें अपेक्षित सम्मान नहीं मिलेगा। कार्यक्रम में बुजुर्गों को सम्मानित भी किया गया। उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को जागरूक होना होगा तथा अपने अधिकार के लिए लड़ना होगा।
विज्ञापन


पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने मांग की कि सरकार को सवर्ण विधेयक पास कर उनके हितों की रक्षा करनी चाहिए। पूर्व विधायक पवन पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण अपने आप में अतुलनीय है। बस जरूरत है, उन्हें एक होने की। अगर ऐसा होता है तो उनकी जरूरत बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक ओमप्रकाश दूबे ने कहा कि इस तरह के सम्मेलन से जहां आपसी सौहार्द बढ़ेगा, वहीं समाज के लोग एक दूसरे से जुड़ेंगे भी। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed