{"_id":"68f91befeb27864df703f16d","slug":"in-the-girls-category-the-final-match-will-be-between-district-basketball-and-td-college-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-143026-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बालिका वर्ग में डििस्ट्रक्ट बाॅस्केटबाल व टीडी काॅलेज के बीच होगा फाइनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बालिका वर्ग में डििस्ट्रक्ट बाॅस्केटबाल व टीडी काॅलेज के बीच होगा फाइनल मैच
विज्ञापन
17वीं बाॅस्केटबाल होम टूर्नामेंट का मंगलवार को उमानाथ सिंह स्टेडियम में शुरू हुआ। मुख्य अतिथि ओलंपिक मेडलिस्ट व अर्जुन अवार्डी राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय ने उद्घाटन किया।
बालिका वर्ग में डिस्ट्रिक बाॅस्केटबाल व टीडी कालेज के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। चार दिवसीय प्रतियोगिता के पहले व दूसरे दिन जूनियर, सीनियर व सुपर सीनियर टीमों के 20 मैच खेले गए।
रोमांचक मुकाबले में बालिका वर्ग में डिस्ट्रिक बाॅस्केटबाल एसोसिएशन ने मोहम्मद हसन को 40-30, जूनियर बालक वर्ग में टीडी कालेज ने सनबीम स्कूल को 52-30, जौनपुर डिस्ट्रिक बाॅस्केटबाल एसोसिएशन ने मोहम्मद हसन को 60-43 अंक से पराजित किया।
विज्ञापन
जबकि सीनियर वर्ग में आशीर्वाद हास्पिटल ने कमला हास्पिटल को 80-69, सुपर सीनियर में आयुधीन ग्रुप ने एसआरएस को पराजित किया। रेफरी की भूमिका राकेश सिंह , रहमतुल्ला, अभिनव सिंह, शिवांस सिंह आदि ने निभाई। स्कोरर शिव अवतार गुप्त, प्रियंका सिंह व आदित्य सिंह रहे।
प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में ललित उपाध्याय ने कहा कि सरकार प्रतिभाओं को निखारने के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। आप लोग लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत करें, सफलता अवश्य मिलेगी। अध्यक्षता कर रहे जिला कोआपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन पाणिनी सिंह ने कहा खेल बच्चों के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतिथियों का स्वागत जिला बास्केट बाल संघ के सचिव लाल बहादुर पाल, वरिष्ठ खिलाड़ी वीरभद्र सिंह, जितेंद्र सिंह , तेज बहादुर सिंह, चंद्र प्रताप सिंह, सिद्धार्थ सिंह बाबी ने किया। इस मौके पर प्राचार्य डा. आलोक सिंह, भूपेंद्र प्रताप सिंह, डा. वेद प्रकाश सिंह, हेमंत तिवारी मौजूद रहे। आभार अभिषेक सिंह व अनिकेत सिंह ने ज्ञापित किया। संचालन डा. राजेश सिंह ने किया।