फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In JEE Advanced, the promising ones won, their name illuminated

जेईई एडवांस में होनहारों ने मारी बाजी, किया नाम रोशन

Mon, 12 Sep 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
In JEE Advanced, the promising ones won, their name illuminated
जौनपुर। जेईई एडवांस में जिले के कई विद्यार्थी सफल हुए हैं। उनकी सफलता पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन

थानागद्दी क्षेत्र के यश प्रताप सिंह ने 437वीं रैंक हासिल की है। वह शिवरामपुर खुर्द के रहने वाले हैं। यश के पिता आनंद कुमार सिंह शिक्षक हैं। यश ने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा वाराणसी के एक स्कूल से 96.2 फीसदी अंकों के साथ पास की है।
मीरगंज इलाके के दरापुर गांव निवासी आदर्श शुक्ला को 4871 वीं रैंक हासिल हुई है। मनोज शुक्ला के पुत्र आदर्श का आईआईटी में चयन होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। सिकरारा क्षेत्र के मुआ गांव निवासी राजशेखर उपाध्याय ने भी सफलता हासिल की है। राजशेखर को 10985 वीं रैंक मिली है। पिता सतीश चंद्र उपाध्याय मुंबई हाईकोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। एनसीपी के टिकट विधानसभा चुनाव में मल्हनी से एनसीपी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे थे।
विज्ञापन

बदलापुर इलाके के अगरौरा, धनियामऊ गांव निवासी अनुपम यादव ने 2666 वीं रैंक हासिल करके क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके पिता आशाराम यादव ने बताया बेटे ने घर पर ही तैयारी की है। मुगराबादशाहपुर क्षेत्र के प्रत्युश गुप्ता को 5500 वीं रैंक मिली है। गजराजगंज मोहल्ला निवासी नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्त के भतीजे प्रत्युष गुप्त की सफलता से गांव के लोग खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed