फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In Delhi, rape was done by giving intoxicants in cold drink for two months.

Jaunpur News: दिल्ली में दो माह तक कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया गया दुष्कर्म

Wed, 30 Oct 2024 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
In Delhi, rape was done by giving intoxicants in cold drink for two months.
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला में नवजात बच्ची को बेचने का मामला गर्मा गया है। रविवार सुबह 15 वर्षीय किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया था। मंगलवार को वायरल वीडियो में किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया। कहा कि दिल्ली में दो माह तक दो लोगों ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई थी। जिन पर आरोप है, उनमें से एक सरकारी कर्मचारी है और दूसरा व्यापारी है।
विज्ञापन

इस मामले में किशोरी ने पुलिस को तहरीर दी है। इसके बाद बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के कार्यालय में किशोरी के बयान दर्ज किए गए। वहीं, जिलाधिकारी ने किशोरी व नवजात को सुरक्षा प्रदान करने और जांच के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डाॅ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तहरीर में किशोरी ने कहा कि वह सरायख्वाजा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में झाड़ू-पोछा का काम करती थी। जिस घर में वह काम करती थी, उसी परिवार के एक रिश्तेदार दिल्ली में रहते थे। परिवार की महिला का प्रसव दिल्ली में होना था। प्रसूता की सेवा के लिए उसे करीब आठ महीने पहले एक महिला और पुरुष सदस्यों के साथ दिल्ली ले जाया गया। आरोप है कि दो महीने तक दो पुरुषों ने उसके साथ नाजायज संबंध बनाए गए। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। वापस आने पर अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी थी लेकिन उसे चुप रहने के लिए कह दिया। इसलिए उसने कहीं शिकायत दर्ज नहीं करवाई। सीओ सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि तहरीर मिल गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, पुलिस की तरफ से स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने सीएमओ व अन्य अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने इस प्रकरण की त्वरित और निष्पक्ष जांच का निर्देश दिया। बाल कल्याण समिति ने करंजाकला स्वास्थ्य केंद्र का दौरा कर वहां कार्यरत स्टाफ नर्स प्रतिभा पांडेय का बयान दर्ज किया। नर्स पर बच्ची के डिस्चार्ज के लिए रिश्वत की मांग और बच्ची को बेचने में संलिप्तता का आरोप है। प्रशासन ने दोषियों पर कार्रवाई का आदेश दिया। करंजाकला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अतिरिक्त प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि किशोरी व उसके परिजनों ने नवजात शिशु को अपने पास रखने से इनकार करते हुए लिखित तौर पर बाल कल्याण समिति को दिया है। फिलहाल बाल कल्याण समिति के निर्देश पर नवजात बच्ची को अभी जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

करंजाकला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किशोरी के प्रसव और उसके बच्चे का सौदा करने के मामले ने जब तूल पकड़ा तो 36 घंटे बाद अस्पताल के रजिस्टर में किशोरी का नाम दर्ज किया गया। किशोरी को यहां शनिवार को भर्ती कराया गया था लेकिन अस्पताल में उसका रजिस्ट्रेशन कराए बिना ही प्रसव करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed