फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Illegal vendors dominate Janghai Junction

Jaunpur News: जंघई जंक्शन पर अवैध वेंडरों का बोलबाला

Sat, 04 Apr 2026 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Illegal vendors dominate Janghai Junction
जंघई। रेलवे प्रशासन की सतर्कता के दावों को धता बताते हुए जंघई जंक्शन इन दिनों अवैध वेंडरों की सुरक्षित शरणस्थली बन गया है। स्टेशन परिसर से लेकर ट्रेनों के कोच तक इन वेंडरों का कब्जा है, जो न केवल यात्रियों को आर्थिक रूप से ठग रहे हैं, बल्कि घटिया खाद्य सामग्री परोसकर उनकी सेहत के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं। शिकायत के मुताबिक, ये वेंडर रेल नीर और अन्य खाद्य पदार्थों को निर्धारित एमआरपी से कहीं अधिक कीमतों पर बेच रहे हैं। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्री भूख और प्यास की मजबूरी में इन अवैध वेंडरों को मुंहमांगी कीमत चुकाने को विवश हैं। हैरानी की बात यह है कि स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की तैनाती के बावजूद ये वेंडर बेखौफ घूम रहे हैं। जैसे ही गोदान एक्सप्रेस और काशी एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें प्लेटफाॅर्म पर रुकती हैं, वेंडरों का झुंड कोच के भीतर घुसकर सक्रिय हो जाता है। परेशान यात्रियों ने रेल मंत्रालय और उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारियों से औचक निरीक्षण कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में आरपीएफ एसी (वाराणसी) बीपी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही जांच कराकर इन अवैध वेंडरों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed