फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If you want the development of Malhani then bring a government of triple engine

मल्हनी का विकास चाहिए तो ट्रिपल इंजन की सरकार लाइए

Thu, 29 Oct 2020 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
If you want the development of Malhani then bring a government of triple engine
बक्शा। उप मुख्यमंत्री दिनेश चंद्र शर्मा ने बृहस्पतिवार को नौपेड़वा में मल्हनी सीट से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने मल्हनी के विकास के लिए ट्रिपल इंजन लगाने की सरकार बनाने पर जोर दिया। कहा कि देश-प्रदेश में भाजपा की सरकार है और मल्हनी में भाजपा का कमल खिला तो विकास की गति तेज होगी।
विज्ञापन

यादवेश इंटर कॉलेज में आयोजित सभा में उन्होंने जनता से भयमुक्त होकर मतदान की अपील की। कहा कि हमारे विधायक जहां भी हैं, विकास हुआ है। विकास चाहिए तो विधायक आपका होना चाहिए। हम परिवर्तन करके ही क्षेत्र का विकास कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश का वातावरण बदला है। कश्मीर में 70 साल की समस्या का निदान हुआ है। कश्मीर में आज भी आतंकी आते हैं, मगर वहां से सीधे जहन्नुम में जाते हैं। सरकार जल्द ही तीन लाख नौकरियां देने जा रही है। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि मतदाता अब पौवा के लिए नहीं, बल्कि पावर के लिए मतदान करेगा। उन्होंने कहा कि निषादों को जो सम्मान मोदी योगी की सरकार ने दिया है, वह किसी ने नहीं दिया। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मल्हनी चुनाव प्रदेश के विकास की दिशा तय करेगा। यह तय होगा कि मल्हनी की जनता विकास चाहती है या गुंडाराज। सभा में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, उपेंद्र तिवारी, गिरीशचंद यादव, सांसद बीपी सरोज, प्रवीण निषाद, सीमा द्विवेदी सहित सभी विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed