फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If you turn 18, get your name in the voter list before September 9.

Jaunpur News: 18 साल के हो गए तो नौ सितंबर से पहले जुड़वाएं मतदाता सूची में नाम

Sat, 28 Oct 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
If you turn 18, get your name in the voter list before September 9.
जौनपुर। निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का शुक्रवार को मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज सभागार में शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान व विशिष्ट अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट जल राजन चौधरी रहे।
विज्ञापन

एडीएम ने कहा कि एक जनवरी 2024 को जो युवा 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, या जिनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है वे मतदाता सूची में अपना पंजीकरण अवश्य करा लें। 27 अक्तूबर से नौ दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व कटवाने एवं स्थान परिवर्तन के लिए दावे व आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जेन्डर रेसियो ठीक कराने के लिए महिलाओं को मतदाता बनने के लिए विशेष बल दिया जा रहा है। 18 व 19 वर्ष के युवाओं को वोटर बनाने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट जल राजन चौधरी ने बताया कि मतदाता बनने के लिए आवेदन ऑनलाइन या आफ लाइन बीएलओ के पास जमा कराना होगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी 2024 को होगा। एसडीएम सदर आरडी पुंडीर ने भी संबोधित किया। कहा कि चार, पांच, 25, 26 नवंबर, तथा दो, तीन दिसंबर को विशेष अभियान के लिए सभी मतदान केंद्रों पर कैंप लगाकर बीएलओ मतदाता सूची व आवेदन पत्र के साथ उपस्थित रहकर दावा आपत्ति प्राप्त करेंगे। छात्र-छात्राओं ने रंगोली, मेहंदी व स्लोगन, पोस्टर के जरिए जागरूक किया। कालेज में बनें मतदाता पंजीकरण कक्ष का शुभारंभ भी किया गया। स्वीप कोआर्डिनेटर मो. मुस्तफा ने आभार व्यक्त किया। संचालन अहमद अब्बास खान ने किया। प्राचार्य मो. कादिर खान ने आभार जताया। इस मौके पर प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी, ईएलसी कोआर्डिनेटर रमेश चन्द्र यादव, डॉ जीवन यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed