फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If you keep this passion, we will fight against Corona

बनाए रहें ये जज्बा तो लड़ लेंगे कोरोना से

Thu, 26 Mar 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
If you keep this passion, we will fight against Corona
08- सुक्खीपुर में सील किया गया रास्ता। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। लॉक डाउन के तीसरे दिन भी शहर समेत जिले के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सब्जी, किराना और दवा की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। कोरोना के खतरे को देखते हुए लोग घरों से बाहर निकलने में हिचकते रहे।
विज्ञापन

जिले में गुरुवार को लॉक डाउन का तीसरा दिन था। प्रधानमंत्री की अपील के बाद से बाजारों में पसरा सन्नाटा बरकरार है। सुबह दूध, सब्जी जैसे जरुरी सामानों के लिए लोग कुछ देर के लिए घरों से निकल रहे हैं तो इस दौरान भी मास्क, ग्लब्स और सैनिटाजर के उपयोग को प्राथमिकता दे रहे हैं। बैंकों में प्रवेश से पहले ही ग्राहकों का हाथ धुलवाया जा रहा है। काउंटर पर एक मीटर दूर से ही रुपये का लेन-देन हो रहा है। रुपये लेने और देने से पहले बैंककर्मी हैंड सैनिटाइजर लगाना नहीं भूल रहे। 24 घंटे की छूट में शामिल दवा की दुकानों पर भी इस व्यवस्था का पालन हो रहा है। दोपहर के बाद शहर की सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा था। दूर-दूर तक कोई नजर नहीं आ रहा था। लगातार तीन दिनों से बंदी के बाद भी लोगों में सामानों की खरीदारी को लेकर कोई घबराहट नहीं है। सब्जी को छोड़कर अन्य सामान लोग इत्मीनान से मोहल्ले या आसपास की दुकानों से बिना किसी भीड़ के ही प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

बाहर से आए लोगों की हुई जांच
जौनपुर। मुंबई, गुजरात समेत अन्य शहरों में रोजगार करने वाले लोग लॉक डाउन के बाद भी बड़ी संख्या में घर आ गए हैं। इनमें सर्दी-खांसी के लक्षण से परिवार और गांव के लोग चिंतित हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे दर्जनों लोगों की थर्मल स्कैनर से जांच की। किसी में कोरोना के लक्षण नहीं मिले। सबको स्थान परिवर्तन के कारण सामान्य सर्दी-खांसी पाई गई। उधर, प्रशासन विदेशों से आए लोगों के घर बीडीओ, थानाध्यक्ष को भेजकर सत्यापन करा रहा है। उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है। उन्हें 28 दिन तक घर में क्वारंटीन करने की सलाह दी जा रही है। डीएम ने बताया कि कोरोना बीमारी विदेश से आए हुए यात्रियों में ही हो सकती है, भारत के अन्य किसी प्रदेशों वह जिलों से आए हुए व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की संभावना कम है। ऐसे व्यक्तियों को 14 दिन तक घर में रहने की सलाह दी जा रही है। किसी भी अफवाह या गलत सूचनाओं से भयभीत होने की बजाए कोरोना कंट्रोल रूम हेल्प नंबर 9569434388 संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।

11- करंजाकला क्षेत्र के मिल्कोपुर गांव स्थित एक किराना की दूकान पर बांस लगाकर की गई सोशल डिस्टेसिं?

11- करंजाकला क्षेत्र के मिल्कोपुर गांव स्थित एक किराना की दूकान पर बांस लगाकर की गई सोशल डिस्टेसिं?- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed