फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If World Cup is ours, India and India alliance will also become stronger: Ajay Rai

विश्वकप हमारा हो तो इंडिया व इंडिया गठबंधन भी होगा मजबूत : अजय राय

Sat, 18 Nov 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
If World Cup is ours, India and India alliance will also become stronger: Ajay Rai
जौनपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शनिवार देर शाम को जौनपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि तीन दिसंबर को एमपी व छत्तीसगढ़ का चुनाव परिणाम आने के बाद इंडिया गठबंधन में सीटों का बंटवारा हो पाएगा। प्रदेश की सभी 80 सीटों पर कांग्रेस मजबूती से लड़ने के लिए तैयार है। सबसे पहले क्रिकेट का विश्वकप हमारा हो तो इंडिया व इंडिया गठबंधन दोनों मजबूत होगा। यह बातें उन्होंने जौनपुर में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेंद्र विक्रम सिंह के हुसेनाबाद स्थित आवास पर देररात आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने अभिनेता नाना पाटेकर द्वारा एक फैन को थप्पड़ मारने के मामले में कहा कि काशी में ऐसा दुर्व्यवहार नहीं चलेगा। आने वाले विधानसभा चुनाव परिणाम में छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश में हम क्लीन स्वीप करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इसके बाद तेलंगाना व राजस्थान में भी जीत हमारी होगी। जिसका परिणाम है कि यूपी में कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी। इसके लिए प्रदेश में कार्यकर्ताओं व नेताओं से संवाद स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योगी का मॉडल फेल हो चुका है। प्रदेश में आए दिन लोगों की हत्याएं हो रही हैं और प्रदेश सरकार इस पर अंकुश लगाने में नाकाम है। कहा कि मोदी, योगी, ईडी, सीबीआई से कांग्रेस ताल ठोककर चुनाव लड़ने को तैयार है। बसपा से गठबंधन पर अभी कुछ नहीं कह सकता। भगवान राम का मंदिर किसी पार्टी की जागीर नहीं है। भगवान राम सबके हैं।
विज्ञापन

प्रियंका गांधी अगर वाराणसी व रायबरेली से चुनाव लड़ना चाहेंगी तो कांग्रेस पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ाएगी, एक बार फिर अगर कांग्रेस पार्टी उन पर वाराणसी से लोकसभा चुनाव के लिए भरोसा करती है तो वह भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। वह गुजरात से केम छो करने नहीं आए, वाराणसी उनका पैतृक घर है और वह वहां के निवासी हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, शहर अध्यक्ष विशाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बाबा, विकेश उपाध्याय, इंद्रभुवन सिंह, लालजीत चौहान, जयप्रकाश सिंह, रामचंद्र मिश्रा, पंकज सोनकर, विकास तिवारी आदि मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed