फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If women move forward by accepting the challenges, there will be development

चुनौतियों को स्वीकार कर महिलाएं आगे बढेगीं तो होगा विकास

Tue, 08 Mar 2022 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 10:49 PM IST
विज्ञापन
If women move forward by accepting the challenges, there will be development
जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को जगह-जगह संगोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। चुनौतियों को स्वीकार कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

मुफ्तीगंज : डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. जय प्रकाश पाठक ने सरस्वती के प्रतिमापर माल्यर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राध्यापिका डॉ. प्रतिमा सिंह ने छात्र-छात्राओं को महिला दिवस के बारे में विस्तृत रूप से बताया। सृष्टि मिश्रा, स्नेहा यादव, हिमांशु सिंह, नेहा सरोज आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन छात्र अजीत कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन

बदलापुर : भारतीय जन सेवा आश्रम प्रशिक्षण केंद्र सरोखनपुर में 500 महिलाओं ने भाग लिया। अध्यक्षता सुमन यादव ने किया। इस मौके पर सरिता सिंह, सरिता गौतम, रिंकी, हिरन, रेखा, सावित्री, मीरा आदि मौजूद थी। संचालन सावित्री ने किया। संयोजन विजेंद्र कुमार सिंह ने प्रेरित किया। इस मौके पर सावित्री, चंद्रकला, अर्चना, मधुबला, हिरन, कंचन, संगीता, नीलम, रीना पाल, अंजू, मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर : पिलखिनी स्थित सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एनएसएस के विशेष शिविर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. पुष्पा सिंह ने कहा कि आज महिलाओं में आत्म विश्वास इतना बढ़ गया है कि महिलाएं हर क्षेत्र में तरक्की कर रही हैं। डॉ. सुधा सिंह ने कहा कि महिलाएं शक्ति की अवतार हैं। स्वागत डॉ. निधि सिंह ने किया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रूबी राय तथा संचालन अनिल अस्थाना ने किया।
जेसीआई जौनपुर चेतना की अध्यक्ष अभिलाषा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नगर के एक होटल में महिला दिवस का आयोजन किया गया। डॉ. अंजू कन्नौजिया व उनका स्टाफ कुलवंत कौर और मोनी प्रजापति को सम्मानित किया गया। प्राथमिक विद्यालय रन्नो की अध्यापिका प्रीति श्रीवास्तव, चेतना साहू, डॉ. चन्द्रकला सिंह, उर्वशी सिंह, डॉ. मुक्ता राजे आदि मौजूद रहे। संस्थापक मेघना रस्तोगी, पूर्व अध्यक्ष नीतू गुप्ता व कल्पना केसरवानी, रीता कश्यप, ममता गुप्ता, संगीता सेठ उपस्थित रहीं। संचालन जयंती श्रीवास्तव व संयोजक शालिनी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। शालिनी सिंह व रजनी साहू ने आभार जताया।

करंजाकला: सेंट जॉन्स स्कूल के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने महिलाओं को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डा. भारतेंदु मिश्र ने महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर शशिमोहन सिंह, प्रेम शंकर यादव आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. रामजी तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed