फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If there is no mosque Shiwala ...

मस्जिद नहीं होती तो शिवाला नहीं होता...

Sat, 28 Feb 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 28 Feb 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
If there is no mosque Shiwala ...
टीडी कालेज के संस्थापक दिवस समारोह के अवसर पर बलरामपुर हाल में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। शायरों ने अपनी रचनाओं से लोगों को खूब हंसाया। मिथिलेश गहमरी ने कहा कि मस्जिद नहीं होती ये शिवाला नहीं होता, परदे के पीछे अगर रोशनी वाला नहीं होता।
विज्ञापन


 रचना त्रिपाठी ने पढ़ा प्रेम में अजब सी बात होती है...। डा. कमलेश राम ने कहा कि सुख में सबके लागे सोना-चांदी रचना को सभी ने खूब सराहा। वाहिद अली की वीर रस की रचना,अली और बजरंग बली की रचना को खूब सराहा गया। भालचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि मौसम जबसे कर गया, सबके गीले होंठ, तबसे सबको को याद आने लगा हल्दी, पीपल, सोंठ। सुधांशु ,सौरभ प्रतापगढ़ी, बीएचयू के अनूप और शिव, वाराणसी के झगड़ू मौर्य, डा. पीसी विश्वकर्मा, केके एकलव्य, कंबख्त जौनपुरी, अशोक मिश्रा, सभाजीत द्विवेदी ने भी कविता पाठ किया।
विज्ञापन


कवि बुद्धि सेन शर्मा और प्राचार्य डा. यूपी सिंह ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रबंधक अशोक सिंह, दुष्यंत सिंह, डा. लाल साहब सिंह, शिवेंद्र सिंह, डा. अकुण सिंह, डा. सरोज सिंह, डा. अनिल प्रताप सिंह, डा. विनय सिंह, डा. आरएन त्रिपाठी, डा. जीसी चौबे आदि थे। संयोजक  डा. माधुरी सिंह ने आभार जताया। संचालन हरीश जी और प्रो. आरएन त्रिपाठी ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed