फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If the increased GST and Mandi fee is not returned, there will be agitation

बढ़ी जीएसटी और मंडी शुल्क वापस नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

Fri, 31 Dec 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
If the increased GST and Mandi fee is not returned, there will be agitation
कलेक्ट्रेट में जीएसटी में बढोतरी के विरोध में डीएम मनीष कुमार वर्मा को पत्रक सौंपते व्यापार मंड? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जिलाधिकारी मनीष वर्मा से मिला। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उन्हें सौंपा।
विज्ञापन

श्रवण जायसवाल ने कहा कि कोरोना काल में आर्थिक कंगाली के कगार पर पहुंचा व्यापारी सहित आम आदमी तमाम दुश्वारियों का सामना कर रहा है। सरकार ने जब जीएसटी कानून लागू किया था तो एक नारा दिया था कि एक देश-एक टैक्स लेकिन वह नारा कहीं भी परिणीत होता नहीं दिख रहा है। क्योंकि कुछ जरूरत की चीजों पर अलग से जीएसटी लगा दिया गया है। ऐसे में कपड़ा, फूट बियर पर बढ़ाए गए जीएसटी दर सहित मंडी शुल्क वापस लिए जाए। तिलहन के स्टाक सीमितता को वापस करते हुए आनलाइन कारोबार पर रोक लगाई जाए। व्यापारियों के साथ हो रहे अपराध पर रोक लगाते हुए पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाया जाए। चेतावनी दी कि उपरोक्त मांगें यदि नहीं मानी गई तो व्यापार मंडल सभी व्यापारियों सहित आम जनमानस के साथ सड़क पर उतरने को बाध्य होगा। मौके पर अशोक साहू, अनवारुल हक, अमरनाथ मोदनवाल, पवन जायसवाल, राजेश यादव, अरविंद जायसवाल, सोनू जायसवाल, प्रदीप निषाद, रामेश्वर निषाद, कृष्ण कुमार यादव सभासद, विजय मौर्य, शशि श्रीवास्तव, विनोद यादव आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed