फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Identify and shut down unauthorized nursing homes: CMO

वैध नर्सिंग अस्पताल को चिह्नित कर बंद कराएं : सीएमओ

Tue, 09 Jun 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Identify and shut down unauthorized nursing homes: CMO
सीएचसी में निरीक्षण के दौरान ओपीडी रजिस्टर चेक करते सीएमओ डा. गंगाराम गौतम। स्रोत-सीएचसी
जौनपुर। सीएमओ डॉ. गंगाराम ने सोमवार को जिले के दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में सफाई कराने और मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया। अधीक्षक को निर्देश दिया कि अवैध नर्सिंग अस्पताल को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर बंद कराएं।
विज्ञापन

बक्शा: सीएमओ सुबह नौपेड़वा सीएचसी पर पहुंचे। अस्पताल परिसर की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। अवैध नर्सिंग अस्पताल को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अस्पताल में आए मरीजों से बातचीत की। उन्होंने चिकित्सकों से बाहर की दवा नहीं लिखने की बात कही। आयुष्मान कार्ड शत प्रतिशत बनाने का निर्देश दिया। जननी सुरक्षा, लेबर रूम की निरीक्षण किया। चिकित्सकों का ओपीडी रजिस्टर चेक करते हुए मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी लिया। इस दौरान डॉ. मनीष कुमार सोनकर, डॉ. आलोक रघुवंशी, डॉ. अक्षय तोमर, डॉ. जनार्दन यादव, नेत्र सहायक जयप्रकाश, फार्मासिस्ट लालजी वर्मा, हेमंत मिश्र, नितेश यादव, प्रदीप चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बदलापुर: सीएमओ सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। अधीक्षक डॉ अरविंद कुमार पांडेय को परिसर की साफ-सफाई का निर्देश दिया। पैथोलॉजी में पहुंचे जहां उन्होंने मरीजों से वार्ता कर जांच होने की पुष्टि किया। इसके बाद वार्ड, लेबर रूम, क्षय रोग कक्ष आदि के बारे में जानकारी ली। ओपीडी कक्ष में पहुंचे जहां बारी-बारी से सभी चिकित्सकों का ओपीडी रजिस्टर चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed