फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Identification of Tajiyadars by video footage

वीडियो फुटेज से हो रही ताजियादारों की पहचान

Tue, 01 Sep 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Identification of Tajiyadars by video footage
जौनपुर। पाबंदी के बाद भी सोमवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के सदर इमामबाड़े में ताजिया दफ्न करने पहुंचे 300 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी पहचान वीडियो फुटेज से की जा रही है। पहचान होने के बाद गिरफ्तारी की जाएगी। इसके लिए पुलिस वीडियो के अलग अलग स्क्रीन शॉट निकालकर निकलकर बीट सिपाहियों और जांच में लगे अन्य पुलिसकर्मियों को दिया है। हालांकि भीड़ में नकाबपोश महिलाओं की संख्या अधिक होने के चलते लोगों की पहचान में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

सदर इमामबाड़े में सोमवार को पाबंदी के बाद भी बड़ी संख्या में ताजिएदार ताजिया लेकर दफ्न करने के लिए पहुंचे गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और ताजियादारों से नोकझोंक हुई। उस समय तो डीएम और एसपी ने मामले को संभाल लिया। मगर तभी भीड़ की वीडियो रिकार्डिंग भी कराई गई। ताजिया तो लोगों ने दफ्न कर लिया लेकिन नियमों का उलंघन के मामले में पुलिस ने देर रात तीन सौ अज्ञात लोगों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम, लाकडाउन का उलंघन, सरकारी काम में बाधा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। अब पुलिस ऐसे लोगों की पहचान करने में जुटी है जिन्होंने नियम विरुद्ध लोगों को आगे आने के लिए उकसाने का काम किया ।
विज्ञापन

वीडियो में कई जगह लोग पुलिस से नोंकझोंक करते देखे जा रहे हैं। शहर कोतवाली प्रभारी संजीव मिश्रा का कहना है तीन सौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। किसी निर्दोष लो परेशान न होना पड़े इसके लिए बड़ी सावधानी के साथ पुलिस ऐसे लोगों को चिह्नित करने में जुटी है जिन्होंने कानून को हाथ में लेने की कोशिश की है। पर्दे के पीछे भी अगर कोई इस साजिश में शामिल होगा तो उसे भी चिह्नित कर गिरफ्तार किया जाएगा। वीडियो फुटेज का अलग अलग स्क्रीनशॉट तैयार किया जा रहा है जिससे कानून को हाथ में लेने की कोशिश करने वालों को चिह्नित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed