फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   IAS Abhishek Singh contest from Jaunpur seat from BJP in lok sabha election 2024

UP News: IAS अभिषेक भाजपा के टिकट पर इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव, फिल्मी दुनिया में भी रह चुके हैं एक्टिव

Thu, 29 Feb 2024 04:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 29 Feb 2024 04:43 PM IST
सार

IAS Abhishek Singh : 2011 बैच के आईएएस अभिषेक सिंह का इस्तीफा मंजूर होने के साथ ही उनके चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा जोरों पर है। उम्मीद जताई जा रही है कि अभिषेक भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट से जौनपुर लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

विज्ञापन
IAS Abhishek Singh contest from Jaunpur seat from BJP in lok sabha election 2024
IAS Abhishek Singh - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के केराकत तहसील के टिसौरा गांव निवासी आईएएस अभिषेक सिंह का इस्तीफा आखिरकार गुरुवार को मंजूर हो गया। अभिषेक ने अक्तूबर 2023 में इस्तीफा दिया था। जिसे केंद्र सरकार की संस्तुति के बाद प्रदेश सरकार ने भी मंजूरी दे दी है। चर्चा के मुताबिक अब अभिषेक चुनावी मैदान में जोर आजमाएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि अभिषेक भारतीय जनता पार्टी के टिकट से जौनपुर लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

विज्ञापन


पूर्व आईएएस अभिषेक बीते दो महीनों से जिले में लगातार सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। समाजसेवा में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद से ही उन्होंने जौनपुर के लोगों के लिए निषाद रथ यात्रा शुरू की है जो बीते सात फरवरी से निरंतर संचालित हो रही है। इसके अलावा उन्होंने जिले के लोगों के लिए फ्लाइट टिकट बुकिंग पर छूट, उनके द्वारा शुरू की गई वीडियो व रील प्रतियोगिता में विजेताओं को बाइक दे रहे हैं। साथ ही आए दिन भंडारे, जनता दर्शन आदि भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इन सब को लेकर पहले से ही लोग उनके चुनाव में उतरने की कयास लगा रहे थे। फिलहाल अभिषेक दिल्ली में हैं और वे जल्द ही जौनुपर लौटेंगे। पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो उनके पिता कृपाशंकर सिंह पूर्व आईपीएस थे। उनकी पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी आईएएस हैं और वर्तमान में बांदा की जिलाधिकारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

2011 में हुई थी नौकरी की शुरुआत

आईएएस अभिषेक सिंह ने 2011 में नौकरी की शुरुआत की थी। उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में 94वीं रैंक हासिल की थी। साल 2013 में उन्हें झांसी में बतौर जॉइंट मजिस्ट्रेट तैनाती मिली। साल 2014 में उन्हें सस्पेंड किया गया और साल 2015 में प्रतिनियुक्त कर तीन साल के लिए दिल्ली भेजे गए। अभिषेक ने मेडिकल लीव ली और लंबे समय तक नौकरी पर नहीं लौटे। इसको देखते हुए मार्च 2020 में फिर से उनका तबादला कर उन्हें यूपी भेजा गया। इसके बाद भी उन्होंने काफी दिनों तक ज्वाइन नहीं किया।

साल 2022 में उन्हें गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रेक्षक बनाकर भेजा गया। अभिषेक ने उनकी गाड़ी के सामने एक फोटो खिंचवाई जो खूब वायरल हुई। नतीजन चुनाव आयोग ने उन्हें प्रेक्षक के पद से हटा दिया और अभिषेक फिर से यूपी लौटे। फरवरी 2023 में उन्हें फिर से निलंबित कर दिया। अक्तूबर 2023 में अभिषेक ने इस्तीफा दे दिया। 

फिल्मी दुनिया में भी रहे हैं सक्रिय
पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह को एक्टिंग का भी शौक रहा है। साल 2020 में उन्होंने पहली बार मशहूर सिंगर बी प्राक के गाने से इस सफर की शुरुआत की। मशहूर सिंह जुबिन नौटियाल के एलबम में भी नजर आए। ओटीटी प्लैटफार्म नेटफ्लिक्स की एक वेबसीरिज दिल्ली क्राइम के सीजन दो में भी बतौर अभिनेता काम किया। इसके अलावा शॉर्ट मूवी चार पंद्रह, सिंगर हार्डी संधू के गाने के साथ ही सनी लियोनी के साथ भी गाने में अभिनय किया है। 

पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह का संक्षिप्त पारिवारिक इतिहास

अभिषेक के दादा का स्व. झिम्मल सिंह किसान थे। पिता दो भाई हैं। जिसमें अभिषेक के पिता कृपाशंकर सिंह आईपीएस थे और मेरठ में डीआईजी पद से रिटायर हुए। चाचा ओमप्रकाश सिंह क्षेत्राधिकारी पद से गाजियाबाद से रिटायर हुए। वर्तमान में ओमप्रकाश सिंह गाजियाबाद में सपरिवार रहते हैं। अभिषेक अपने पिता के बेटे बेटे हैं। उनकी छोटी बहन अर्चना सिंह गुड़िया एमबीबीएस करके अमेरिका में डॉक्टर हैं। गुड़िया की शादी 2021 में हुई। छोटे भाई अमित कुमार सिंह एमबीबीएस करके दिल्ली में कार्यरत हैं। अभिषेक की दो बेटियां हैं। इसमें एक 7 वर्षीय दानिया व दूसरी 2 वर्षीय डिगारा है। 

भाजपा के टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव
जौनपुर लोकसभा सीट को लेकर शहर में काफी चर्चा है। चर्चा के मुताबिक पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह को भारतीय जनता पार्टी जौनपुर लोकसभा सीट से टिकट दे सकती है। चर्चा के मुताबिक टिकट को देखते हुए ही अभिषेक सिंह का इस्तीफा विचाराधीन रखा गया था। चुनाव करीब आते ही इस्तीफा मंजूर किया गया है। हालांकि भाजपा का टिकट किसे मिलेगा यह कहना अभी मुश्किल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed