{"_id":"69137e88c247154bd0055ea2","slug":"husband-left-her-after-seven-days-of-marriage-then-neighbor-physically-abused-her-case-filed-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-144224-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: शादी के सात दिन बाद पति ने छोड़ा तो पड़ोसी ने किया शारीरिक शोषण, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: शादी के सात दिन बाद पति ने छोड़ा तो पड़ोसी ने किया शारीरिक शोषण, मुकदमा दर्ज
Tue, 11 Nov 2025 11:50 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
बरईपार। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी के सात दिन बाद पति के छोड़कर कहीं भागने के बाद पड़ोसी ने छह माह तक शारीरिक शोषण किया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने छह नवंबर को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में छानबीन कर गुजरात में रह रहे आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को नोटिस जारी की गई है।
क्षेत्र के एक गांव में छह माह पहले एक युवती की शादी हुई थी। शादी के सात दिन बाद ही उसका पति उसको छोड़कर कहीं भाग गया। पड़ोस में रहने वाले युवक ने बताया कि उसका पति एक युवती को लेकर भागा है अब वह वापस नहीं आएगा।
पड़ोसी ने कहा कि वह उसको बहुत मानता है और शादी करेगा। युवक ने उस युवती को झांसा देकर छह माह तक शारीरिक शोषण करता रहा। जब उसने अपनी शादी की बात किया तो लड़के के घर वाले मुकर गए और शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
पहले तो लड़की मछलीशहर कोतवाली गई जहां सुनवाई नहीं होने के बाद वह पुलिस अधीक्षक के यहां पेश हुई। एसपी के आदेश पर पिछले 6 नवंबर को शारीरिक शोषण करने व धोखा देने धमकी देने आदि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। इस संबंध में सीओ प्रतिमा वर्मा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।
आरोपी के गुजरात में होने की पुष्टि हुई है ऐसे में उसको नोटिस भेजकर तलब किया गया है।