{"_id":"61e5920f28468c0b4973413d","slug":"husband-hanged-himself-after-a-dispute-with-his-wife-while-intoxicated","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: शराब के नशे में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: शराब के नशे में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदे से लटककर दी जान
Mon, 17 Jan 2022 09:28 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 17 Jan 2022 09:28 PM IST
सार
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जौनपुर में रामपुर क्षेत्र के मई गांव निवासी एक युवक ने रविवार रात शराब के नशे में पत्नी से विवाद के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव कमरे में फर्श पर पड़ा था। उसका गला साड़ी से कसा हुआ था। पुलिस ने शव को स्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के मई गांव का सुरेश गौतम शराब पीकर आए दिन अपनी पत्नी चंदा से वाद विवाद करता था।
विज्ञापन
रविवार रात को भी शराब के नशे में पत्नी से विवाद के बाद उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर खूब तोड़फोड़ मचाई और साड़ी से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने उसे जगाने की कोशिश की पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर घरवालों ने खिड़की से झांका तो वह फर्श पर पड़ा था।
विज्ञापन
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह ने बताया कि पति-पत्नी से विवाद होने पर युवक ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया था। कमरे में देखने से लग रहा था कि उसने तोड़फोड़ कर गले में साड़ी का फंदा लगा लिया था।
विज्ञापन