फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Husband became a murderer killed his wife reached the police station after committing the crime

Jaunpur News : पति बना हत्यारा, पत्नी को उतारा मौत के घाट, वारदात को अंजाम देकर पहुंचा थाने, जुर्म स्वीकारा

Thu, 13 Mar 2025 06:17 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 13 Mar 2025 06:17 PM IST
सार

मियांपुरा कालोनी में खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां पति ने पत्नी की हत्या की और थाने पहुंचकर जुर्म को स्वीकार कर लिया। जानकारी के अनुसार आरोपी पत्नि से तक आ गया था लिहाजा उसने ये कदम उठाया। 

विज्ञापन
Husband became a murderer killed his wife reached the police station after committing the crime
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मियांपुर कालोनी में बृहस्पतिवार की भोर में पत्नी से तंग आकर पति ने उसको मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह स्वयं गुनाह स्वीकार करने के लिए थाने पहुंच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

विज्ञापन


बरसठी के काको निवासी अलका सिंह (35) की शादी करीब 10 साल पहले प्रतापगढ़ जनपद निवासी आलोक सिंह के साथ हुई थी। वह अपने पति के साथ लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मियांपुर में राज कुमार बिंद के यहां किराए के मकान पर रहती थी। पति आलोक जम्मू की एक कंपनी में काम करता था। होली के छुट्टियों पर वह घर आया हुआ था।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले उसकी पत्नी अलका सिंह अपने मायके सिकरारा के शेरवां में शादी से लौटी थी। बृहस्पतिवार की भोर में पत्नी से तंग आए आलोक ने जमीन पर सो रही पत्नी अलका सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी। दोपहर में घर पर ताला बंद कर वह अपने सात वर्षीय बेटे के साथ थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद मां पुष्पा सिंह भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। लाइन बाजार थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया। मां की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर हत्यारोपी का चालान कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed