फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Husband beaten to death over drinking dispute

शराब पीने के विवाद में पति की पीट कर हत्या

Mon, 30 Aug 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Husband beaten to death over drinking dispute
पवारा थाना क्षेत्र के महेंद्रु गांव में सोमवार दोपहर पत्नी ने शराब पी कर आए पति की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। देर शाम इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

महेंद्रु गांव निवासी मनोज चौहान (40) शराब का आदती था। पत्नी बीना इसका विरोध करती थी। इसे लेकर दोनों में अक्सर मारपीट हो जाती थी। सोमवार दोपहर भी इसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बात बढ़ने पर दोनों उलझ गए। परिवार के लोगों के मुताबिक पत्नी पति को डंडे से पीटने के बाद उसे कमरे में खींच ले गई। इसके बाद कमरा बंद कर लिया। मामला पति-पत्नी का होने से परिवारवाले भी शांत रहे। शाम तक कमरा नहीं खुला तो लोग आवाज देने फिर भी कमरा नहीं खुला, तो लोग यह सोचकर शांत हो गए कि दोनों सो रहे होंगे। देर शाम तक कमरे में कोई हलचल नहीं हुई तो घरवालों ने अनहोनी की आशंका से आसपास के लोगों को बुलाया। काफी प्रयास के बाद भी अंदर से कोई उत्तर नहीं मिलने पर रात करीब आठ बजे ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया तो सहमी पत्नी ने दरवाजा खोल दिया। लोग अंदर गए तो मनोज जमीन पर मृत पड़ा था। उसके हाथ, पैर, सिर से खून से सने थे। रात करीब 9 बजे थानाध्यक्ष पवारा मनोज कुमार मौके पर पहुंच गए और आरोपी को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि शराब पीने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जाएगी। साथ ही तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों को दो बेटी और एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed