फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Hunger strike to demand compensation

मुआवजे की मांग को लेकर भूख हड़ताल

Sun, 22 Feb 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 22 Feb 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
Hunger strike to demand compensation
रायबरेली-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 231 के निर्माण के लिए मुंगराबादशाहपुर में प्रस्तावित बाईपास का विरोध तेज हो गया है।
विज्ञापन


बाईपास के विरोध में कांग्रेस नेता डा. बीएल वर्मा नेतृत्व में कई किसान रविवार को प्रस्तावित निर्माण्ा स्थ्ाल पर भूख हड़ताल पर बैठ गए।

 अनशन पर बैठे लोगों का कहना है कि अगर बाईपास का निर्माण कराना है तो प्रभावित किसानों को जमीन की मौजूदा कीमत का चार गुना मुआवजा दिया जाना चाहिए।

इससे कम में वे जमीन नहीं देंगे। कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी भी अनशन स्थल पर पहुंची। उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे पार्टी के लोगों और किसानों का हौसला बढ़ाते हुए चेतावनी दी कि अगर सरकार ने  मांग पूरी नहीं की तो सतहरिया प्रदेश का दूसरा भट्टा परसौल बन सकता है।

किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को ही बाइक जुलूस निकाल कर चेतावनी दी थी कि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे बेमियादी भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन


 वादे के मुताबिक कांग्रेस नेता डा. बीएल वर्मा के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान दोपहर दो बजे सतहरिया में आयोजित अनशन स्थल पर पहुंचे और क्रमिक अनशन पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी, सदर विधायक नदीम जावेद, जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह, सत्यवीर सिंह आदि भी अनशन स्थल पर पहुंच कर आंदोलनकारियों का हौसला बढ़ाया। रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि किसानों को चार गुना मुआवजा नहीं दिया गया तो यहां भट्टा परसौल जैसी स्थित बन जाएगी।


कांग्रेस के लोग तब तक शांत नहीं बैठेंगे जब तक उचित मुआवजा नहीं मिल जाता। नदीम जावेद ने कहा कि केंद्र सरकार विकास नहीं देश का विनाश कर रही है।

मुआवजा चार गुना नहीं दिया गया तो काम रोक दिया जाएगा। इस मौके पर आयुष्मान सिंह पटेल, राजेश मिश्रा, बबली जायसवाल, सीताराम पटेल, रामकिशुन, तिलकधारी, आमज राईन, अफजल अहमद, अनुपम सिंह, विनोद पांडेय, शिव प्रसाद, रामपूजन, हरिकेश, फूलचंद्र, छोटेलाल, राममूरत. बनवारीलाल, राजेश पटेल, अनिल कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed