फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Humans should not think of themselves as control of nature

मनुष्य स्वयं को प्रकृति का नियंत्रण कर्ता न समझे

Thu, 23 Apr 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Humans should not think of themselves as control of nature
जौनपुर। कोरोना संक्रमण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एशियन बॉयोलाजिकल रिसर्च फाउंडेशन की ओर से 51वां विश्व पृथ्वी दिवस जूम क्लाउड ऐप के माध्यम से ऑनलाइन मनाया। बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. वीसी श्रीवास्तव ने की। फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी से निपटने के लिए संस्था ने प्रधानमंत्री केयर फंड में सहयोग राशि जमा की है।
विज्ञापन

प्रो. विनीता शुक्ल ने बताया कि वैश्विक महामारी ने पर्यावरण को स्वच्छ कर दिया है। मृत्यु दर घट गई है। प्रो. एके वर्मा ने कहा कि इस महामारी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मानव अन्य जैव प्रजातियों की भांति एक जीव है। स्वयं को प्रकृति का नियंत्रण कर्ता न समझे। पृथ्वी दिवस के अवसर पर 400 असहायों को भोजन कराया गया। रोहतक प्राणि विज्ञान की प्रो. विनीता शुक्ला, कोडरमा से डॉ. प्रसन्नजीत हाजरा, जम्मू से डॉ. डब्ल्यू के बलवान, जयपुर से डॉ. अर्पणा पारेख, कानपुर से डॉ. सुनीता आर्या, डॉ. संगीता अवस्थी, बलरामपुर से डॉ. सद्गुरु प्रकाश एवं जौनपुर से डॉ. देव ब्रत मिश्रा, प्रयागराज से पर्यावरण विद डॉ. अशोक कुमार वर्मा, प्रभाकर सिंह ऑनलाइन उपस्थित थे।डॉ. सुनीता आर्या, डॉ. संगीता अवस्थी ने संतुलित आहार, योग के जरिए प्रतिरोधक क्षमता बढाने पर बल दिया। डॉ. देव ब्रत मिश्र ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed