फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Hooliganism: Gateman beaten for not opening crossing

गुंडागर्दी : क्रॉसिंग न खोलने पर गेटमैन को पीटा

Fri, 18 Apr 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Hooliganism: Gateman beaten for not opening crossing
सिरकोनी। जफराबाद थाना क्षेत्र के नाथूपुर गांव स्थित नाथूपुर-जमैथा रेलवे फाटक पर गेट नहीं खोलने पर कार सवार युवकों गेटमैन की पिटाई कर दी। गेटमैन के शोर मचाने पर कार सवार उसे गाली देते हुए वहां से भाग गए। घटना मंगलवार रात की है लेकिन 48 घंटे बाद भी पुलिस मनबढ़ युवकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है। सिर्फ एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कोरम पूरा किया है। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव निवासी जयप्रकाश यादव जफराबाद जंक्शन पर प्वांइट मैन कार्यरत हैं। मंगलवार की रात वह गेट संख्या 41 सी जमैथा पर ड्यूटी पर थे। रात 12 बजे के बाद जमैथा गांव की तरफ एक कार आकर गेट पर रूकी। वाहन में ड्राइवर समेत 4 लोग सवार थे। कार से एक व्यक्ति नीचे उतर कर जयप्रकाश को गेट खोलने के लिए बोलने लगा। गेटमैन ने बताया कि फाटक जफराबाद जंक्शन द्वारा सेंट्रल लॉकिंग व्यवस्था के तहत बंद है। ट्रेन गुजरने के बाद ही गेट खुल सकेगा। जयप्रकाश ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि ट्रेन गुजरने के बाद गेट खोल दिया गया। इस पर कार से उतर कर एक युवक फिर केबिन के पास आकर उसे गालियां देने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए सरकारी कार्य बाधित भी किया। गैटमैन शोर मचाने लगा तो कार सवार लोग भाग निकले। स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि उस समय गाड़ियां लगी हुईं थी। गेट सेंट्रल लॉकिंग से बंद था। जयप्रकाश ने घटना की जानकारी अपने अधिकारियों को देते हुए जफराबाद थाने को सूचना दी। गेटमैन ने कार का नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया। इसके बावजूद घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि गेटमैन जयप्रकाश की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस को दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed