फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Holi enthusiasm turned into mourning three people died in two separate road accidents

Jaunpur News : मातम में बदला होली का उत्साह, दो अलग- सड़क दुर्घटनाओ में तीन की मौत, पुलिस कर रही जांच

Thu, 13 Mar 2025 06:04 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 13 Mar 2025 06:04 PM IST
सार

होली पर हर कोई रंग में डूबा हुआ है लेकिन दो अलग-अलग जगहों पर होने वाली सड़क दुर्घटना ने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया। कुल तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Holi enthusiasm turned into mourning three people died in two separate road accidents
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

चंदवक थाना क्षेत्र के बीरी-बारी बाजार के समीप बाइक पर सवार एक महिला व 4 वर्षीय बालक की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मां बेटे की मौत
बीरी-बारी बाजार के समीप हुई दुर्घटना में केराकत थाना क्षेत्र के सरकी गांव निवासी कंचन सिंह (50) अपने बेटे आदर्श के साथ चोलापुर के नियार गांव स्थित अपने मायके से दोपहर वापस आ रही थी। बाजार के समीप अचानक सड़क पर गड्ढा आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई थी। दुर्घटना में महिला के सिर में गंभीर चोटें आ गई थीं और वह बेहोश हो गई। घायल अवस्था में सीएचसी डोभी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


नौनिहाल को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत
लोहराखोर गांव में 4 वर्षीय नौनिहाल कार्तिक सड़क के पास खेलते समय ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। वह चोलापुर थाना के धरसौना गांव निवासी श्रवण राजभर का बेटा था। वह लोहराखोर गांव अपने नाना दशरथ राजभर के यहां अपनी मां के साथ आया हुआ था। कार्तिक के मौत की सूचना मिलते ही उसकी मां सदमे से बेहोश हो गईं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed