फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Holding all elections along with assembly and Lok Sabha is the need of the hour

Jaunpur News: विधानसभा और लोकसभा के साथ सभी चुनाव कराना समय की मांग

Sat, 03 May 2025 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Holding all elections along with assembly and Lok Sabha is the need of the hour
जौनपुर। इनरव्हील क्लब की ओर से नगर के एक कालेज प्रांगण में शुक्रवार को वन नेशन वन इलेक्शन विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। सभी ने एक राष्ट्र एक चुनाव का समर्थन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि एक राष्ट्र,एक चुनाव समय की मांग है। नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रागिनी सिंह, अंजू पाठक ने विचार रखे। अध्यक्ष इनरव्हील क्लब ममता मिश्रा ने कहा कि लोकसभा चुनावों के साथ ही राज्यों की विधान सभाओं, ग्राम पंचायतों व नगर निकायों के चुनाव भी साथ में कराए जाने चहिए। इससे समय के साथ धन की बचत होगी। जो देश के विकास में उपयोगी साबित होगा। मुख्य अतिथि व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने को सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, क्लब की कोषाध्यक्ष डॉ. पूनम मिश्रा, अंजू मिश्रा, उदयराज सिंह, रागिनी सिंह, मेनका सिंह, सारिका, प्रियंका, कनक सिंह, करुणा आदि ने सहभागिता की।
विज्ञापन

एक देश एक चुनाव से होगा देश का विकास-धर्मापुर। मुफ्तीगंज ब्लाॅक के निशान गांव में शुक्रवार को एक देश-एक चुनाव के तहत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक केराकत दिनेश चौधरी ने कहा कि एक देश एक चुनाव से भारत का विकास होगा। पूर्व विधायक ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक देश एक चुनाव का प्रस्ताव जो लाए है उसको गांव में संगोष्ठी के माध्यम से पहुंचाइए। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता कृष्णानंद राय, वीरेंद्र दुबे, रामसूरत सरोज, अजय सोनकर, जिला पंचायत सदस्य उषा किरन, अजय गिरी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता डाॅ. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने की। संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष रणधीर सिंह ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed