फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   HOD of TD college of Jaunpur made dirty demands from student now professor accused of misdeeds

UP News: जौनपुर के जिस कॉलेज के एचओडी ने छात्रा से की थी गंदी मांग, वहीं के शिक्षक ने किया कुकर्म का प्रयास

Wed, 31 May 2023 07:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 31 May 2023 07:45 PM IST
सार

जौनपुर के पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एक हफ्ते के अंदर ही दूसरी बार शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां से संबद्ध एक कॉलेज में तैनात शिक्षक ने किशोर के साथ कुकर्म का प्रयास किया। बुधवार को आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन
HOD of TD college of Jaunpur made dirty demands from student now professor accused of misdeeds
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर शहर के डिग्री कॉलेज में एलएलबी के शिक्षक संतोष कुमार सिंह के खिलाफ बुधवार को बालक से अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। वह यूपी सिंह कॉलोनी में रहता है। आरोप है कि शिक्षक ने बालक को घर बुलाया और जबरन अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। घर लौटने के बाद बालक ने परिजनों को आपबीती बताई।

विज्ञापन


बालक की मां की तहरीर के आधार पर लाइन बाजार थाने की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके शिक्षक को हिरासत में ले लिया है। शिक्षक से पूछताछ की जा रही है। जिस डिग्री कॉलेज के शिक्षक के खिलाफ बालक से अप्राकृतिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ, उसी कॉलेज के प्राचीन इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रदीप सिंह पर कुछ दिन पहले ही छात्रा से अश्लील बात करने के आरोप लगे थे।
विज्ञापन


इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। यह मामला चल ही रहा था कि एक और शिक्षक पर अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोप लग गए हैं। पीड़ित बालक की मां की तहरीर पर लाइन बाजार पुलिस ने जो मुकदमा दर्ज किया है, उसके मुताबिक, आरोपी शिक्षक संतोष कुमार सिंह यूपी सिंह कॉलोनी में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जौनपुर के टीडी कॉलेज के प्रोफेसर ने की अश्लील डिमांड, छात्रा ने बना लिया वीडियो

रोते हुए घर आया बालक

बालक भी अपने परिजनों के साथ इसी कॉलोनी में रहता है। शिक्षक ने अच्छी किताब देने के बहाने बुधवार को बालक को अपने घर बुलाया था। बालक घर पहुंचा तो संतोष ने कमरा बंद करके उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। जबरदस्ती संबंध बनाने का प्रयास किया। घटना से घबराया बालक रोते हुए घर आया और अपनी मां से पेट में दर्द होने की शिकायत की। परिजनों ने पूछा तो आपबीती बताई और कहा कि शिक्षक ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया है।

पुलिस ने लैंगिग अपराधों से बालकों संरक्षण अधिनियम की दो सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि बालक का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक शहर बृजेश कुमार ने कहा कि 11 वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में डिग्री कॉलेज के लॉ विभाग के शिक्षक संतोष कुमार सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

अश्लील वीडियो जांच टीम का सदस्य है अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोपी

 एलएलबी के जिस शिक्षक पर बुधवार को बालक से अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ, वह अश्लील बातचीत के वायरल वीडियो मामले में जांच कमेटी का सदस्य भी बताया गया है। हालांकि इस घटना के बाद वह जांच कमेटी का सदस्य रहेगा या नहीं, यह प्रबंध समिति ही तय करेगी। बहरहाल, कॉलेज के प्राचार्य ने आरोपी शिक्षक को जेल भेजने के बाद कॉपी आने पर कार्रवाई करने की बात कही है।

25 मई को डिग्री कॉलेज में प्राचीन इतिहास विभाग के एचओडी डॉ. प्रदीप सिंह का एक छात्रा से अश्लील बातचीत का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले को स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी प्रदीप सिंह के खिलाफ लाइन बाजार थाने में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद कॉलेज प्रबंध समिति की बैठक बुलाई गई।

बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार आरोपी प्रोफेसर प्रदीप सिंह को निलंबित कर दिया गया। साथ ही पांच सदस्यीय जांच कमेटी भी बनाई गई। जांच कमेटी का संयोजक ओम प्रकाश सिंह को बनाया गया। इसमें अरुण कुमार चतुर्वेदी, आभा सिंह या सुषमा सिंह, संतोष कुमार सिंह व श्रद्धा सिंह को शामिल किया गया। इस कमेटी को जांच करके 15 दिन में रिपोर्ट देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed