{"_id":"4e093fd3dbc11ad45854c85cc508f378","slug":"hockey-captures-the-puvivi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" हाकी पर पूविवि का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाकी पर पूविवि का कब्जा
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Tue, 13 Jan 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में चल रही अंतर विश्वविद्यालयी पूर्वी जोन महिला हाकी प्रतियोगिता पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने जीती।
मंगलवार को खेले गए फाइनल मैच में पूर्वांचल विश्वविद्यालय और पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर के बीच खेला गया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने रविशंकर विवि को 2-1 के अंतर से पराजित किया।
पूर्वांचल की ओर से प्रिया और अर्चना ने एक-एक गोल करके अपनी टीम को जीत दिलाई। संबलपुर विश्वविद्यालय को दूसरा और पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर को तीसरा स्थान मिला।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. वीके सिंंह ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। विशिष्ट अतिथि सहायक कुलसचिव ओम नारायण गुप्त ने कहा कि खेल में सभी टीमों ने बेहतर प्रदेर्शन किया।
विज्ञापन
हारने वाली टीम को अपनी गलती से सीख लेनी चाहिए। रेफरी की भूमिका अनुराग सिंह, विपुल कुमार, मो. जावेद, दिनेश, तारिक, पंकज कुमार और सूरज ने निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त अधिकारी अमर चंद ने की।
इस मौके पर देवेंद्र सिंह, राम आसरे शर्मा, डा. डी हसन, एपी मोहंती, इंद्रदेव, डा. राकेश सिंह, खेल सहायक रजनीश सिंह आदि मौजूद थे।