{"_id":"68f87453eb320b378b02eb13","slug":"history-sheeter-shot-dead-police-confiscate-body-on-pretext-of-treatment-father-alleges-false-case-imposed-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 'अब मैं जा रहा हूं...', मोबाइल पर स्टेटस लगाकर हिस्ट्रीशीटर ने खुद को मारी गोली, पिता ने छिपा दिया असलहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'अब मैं जा रहा हूं...', मोबाइल पर स्टेटस लगाकर हिस्ट्रीशीटर ने खुद को मारी गोली, पिता ने छिपा दिया असलहा
Wed, 22 Oct 2025 11:36 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:36 AM IST
सार
यूपी के जौनपुर जिले में मुंबई से लाैटे एक हिस्ट्रीशीटर ने खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं, पिता ने बताया कि जमीन के मामले में फर्जी केस लादकर उसे हिस्ट्रीशीटर बना दिया गया था।
विज्ञापन
शव को कब्जे में लेती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Jaunpur News: जौनपुर के मीरगंज थाना बभनियांव गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर प्रवीण मिश्रा का शव घर से 500 मीटर दूर मशीन पर मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इलाज कराने के बहाने शव को कब्जे लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मरने से पहले मृतक ने मोबाइल पर स्टेटस लगाया था कि अब मै जा रहा हूं, मेरे परिवार का ख्याल रखना। प्रवीण के पिता ने यह भी बताया गया कि उसकी लाश के पास असलहा मिला है, जिसको उन्होने कहीं रख दिया है। उसे बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
मीरगंज थाने के बभनियांव गांव निवासी प्रवीण मिश्रा (25) मीरगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह मुंबई रह रहा था। दीपावली पर घर आया था। बीती रात वह घर से बाहर निकला था। सुबह घर से 500 मीटर दूर गांव के दीनानाथ मिश्रा के मशीन पर उसका शव मिला।
विज्ञापन
सिर में चोट का निशान और खून फैला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के बहाने शव को कब्जे में ले लिया। प्रवीण मिश्रा मुंबई मे दुकान चलाता है। वह दीपावली पर घर आया था। पिता का आरोप है कि अगल-बगल के लोग उसकी जमीन कब्जा कर लिए हैं। पुलिस फर्जी-फर्जी मुकदमा लादकर प्रवीण को हिस्ट्रीशीटर बना दिया। फिलहाल, इस घटना से हड़कंप मच गया है। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई थी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन