फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Hindu organizations Valentine's Day protests

वेलेंटाइन डे का हिंदूवादी संगठनों ने किया विरोध

Mon, 15 Feb 2016 12:36 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Mon, 15 Feb 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hindu organizations Valentine's Day protests
वेलेंटाइन डे का रविवार को हिंदूवादी संगठन ने विरोध किया। विश्व हिंदू परिषद के जिला संगठन मंत्री मनोज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाइक जुलूस निकालकर शहर का भ्रमण किया। साथ ही वेलेंटाइन डे के खिलाफ  नारेबाजी की।
विज्ञापन


इस मौके पर मनोज कहा कि आज का दिन प्रेमी-प्रेमिका के प्यार करने का नहीं बल्कि शहीदों के शहादत देने का दिन है। क्योंकि आज के ही दिन शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरू को अंग्रेजों ने फ ांसी पर लटका
विज्ञापन


दिया था। इस अवसर पर अशोक,  अरविन्द कुमार, सचिन कुमार, देवेश,  सूरज कुमार, रोहित कुमार, पंकज कुमार, रामचन्द्र, प्रवेश कुमार, मनीष कुमार,  गणेश, परमेश्वर, पीयूष कुमार, शिवा, शिव प्रकाश, वीरेन्द्र अलावा विहिप और
विज्ञापन
विज्ञापन


बजरंग दल के लोग मौजूद रहे। उधर, जेसीआई की ओर से चौक मोहल्ले में कार्यशाला का आयोजन कर सभी को सौहार्द से रहने की सीख दी। इस मौके पर मेघना रस्तोगी, संगीता सेठ, सोना बैंकर, अनामिका सेठ, वंदना आदि रहीं।


उधर, हिंदूवादी संगठनों का पहरा होने के बाद भी प्रेमियों ने वेलेंटाइन डे के मौके पर एक-दूसरे से प्यार का इजहार किया। शाही किला, वन विहार जैसे पिकनिक  स्पाटों पर प्रेमी जोड़े दिखे। रेस्टोरेंट में भी रोज की अपेक्षा अधिक भीड़ रही। हालांकि रविवार का दिन होने के नाते बहुत से युवा घरों से नहीं निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed