फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Highko snatched jewelery from businessman leader's wife

व्यापारी नेता की पत्नी से उच्चकों ने छीने आभूषण

Tue, 19 Jul 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Highko snatched jewelery from businessman leader's wife
जौनपुर। शाहगंज में मार्निगिं वाक के लिए निकली व्यापारी नेता की पत्नी से नजीराबाद पुलिया पर बाइक सवार दो की संख्या में उच्चकों ने सोने की चेन और कान की बाली झपट कर भाग निकले। व्यापारी द्वारा घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

शाहगंज नगर के पश्चिमी कौडिया निवासी घनश्याम जायसवाल उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष हैं। उनकी पत्नी सुनीता जायसवाल रोज की तरह कुछ महिलाओं के साथ मार्निगिं वाक के लिए निकली थीं। जौनपुर मार्ग स्थित नजीराबाद पुलिया पर पहुंची जहां उनके साथ की महिलाएं पीछे छूट गईं थीं। पुलिया पर घात लगाए बाइक सवार दो की संख्या में उच्चकों ने सुनीता को रोककर उनके गले की चेन और कान में सोने की बालियां झपट कर भाग निकले। पीडि़ता के शोर मचाने पर पहुंची अन्य महिलाओं और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए लेकिन तब तक बदमाश भाग निकले। व्यापारी नेता द्वारा घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीडि़त के मुताबिक चेन 21 ग्राम की और बालियां पांच ग्राम की थी। जेवर के मूल्य एक लाख से अधिक बताया जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed