फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   High speed pickup collides with bike, innocent dies

Jaunpur News: तेज रफ्तार पिकअप की बाइक से टक्कर, मासूम की मौत

Sun, 27 Jul 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
High speed pickup collides with bike, innocent dies
शाहगंज। अयोध्या मार्ग स्थित एक होटल के समीप शनिवार को तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और दादा गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहां गांव निवासी राम बचन (55) अपने तीन वर्षीय पोते कार्तिक और बहू करिश्मा (28) पत्नी कमलेश को बाइक से दवा दिलाने के लिए चिरैया मोड स्थित एक अस्पताल जा रहे थे। जैसे ही बाइक अयोध्या मार्ग स्थित होटल नवल प्लाजा के पास पहुंची इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित पिकअप से बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों न मासूम कार्तिक को मृत घोषित कर दिया। घायल राम बचन और करिश्मा को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मासूम कार्तिक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उधर, हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed