{"_id":"5f69f8624aea9712e345634a","slug":"hemp-smuggling-was-being-done-by-vehicle-written-by-advocate-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: एडवोकेट लिखे वाहन से हो रही थी गांजे की तस्करी, वाहन चेकिंग में एक क्विंटल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: एडवोकेट लिखे वाहन से हो रही थी गांजे की तस्करी, वाहन चेकिंग में एक क्विंटल बरामद
Tue, 22 Sep 2020 06:43 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 22 Sep 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के भुड़कुड़हा मोड़ के पास मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्कार्पियो से एक क्विंटल गांजा बरामद किया। इस दौरान चार तस्कर भी पकड़े गए। उनके पास से कट्टा-कारतूस भी बरामद हुआ। पकड़ी गई काले रंग की स्कार्पियो पर एडवोकेट लिखा है। पुलिस तस्करी के इस धंधे में लिप्त अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
खेतासराय पुलिस भुड़कुड़हा मोड़ पर बैरियर लगाकर वाहन चेक कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शाहगंज की तरफ जा रही स्कार्पियो को रोका। तलाशी के दौरान वाहन में रखा एक क्विंटल गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
वाहन सवार विजय विश्वकर्मा, महावीर निवासी मुतकल्लीपुर थाना पवई आजमगढ़, शिवकुमार मौर्य निवासी सीपा थाना अहिरौला, राहुल राजभर निवासी गुमकोठी थाना अहिरौला आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया। विजय के पास से तमंचा भी बरामद हुआ। पूछताछ के बाद उनका एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट में चालान कर दिया गया। एसओ राजेश यादव ने बताया कि गिरफ्तार चारों तस्करों पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन