फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Held hostage and married another girl, case filed on court's order

Jaunpur News: बंधक बनाकर दूसरी लड़की से कराई शादी, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Thu, 03 Apr 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Held hostage and married another girl, case filed on court's order
महराजगंज। थाना क्षेत्र के चारों गांव में दो माह पहले शादी में दूल्हे पक्ष को बंधक बनाकर दूसरी लड़की से शादी कराई गई। साथ ही आभूषण व नकदी छीनने का आरोप लगाया। इसमें पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। इस पर अदालत बृहस्पतिवार को महराजगंज थाना पुलिस को आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के करौंदी थाना क्षेत्र करौंदी निवासी रामयज्ञ मिश्र ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम जौनपुर की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि अपने पुत्र योगेश कुमार मिश्रा की शादी महराजगंज थाना क्षेत्र के चारों निवासी शिव सूरत की पुत्री शुभांगीनि के साथ 12 फरवरी को तय थी। बारात लेकर शुभांगिनी के घर पहुंचे तो द्वारपूजा संपन्न होने के बाद अचानक कन्या पक्ष ने जयमाल की रस्म करने से इन्कार कर दिया गया। यह सुनकर बरात गई घर की महिलाओं ने लड़की से मिलना चाहा तो घराती पक्ष के जय नारायण मिश्र, राज नारायण, विजय नारायण, शिव मूरत, प्रदीप, दिलीप, राजेश मिश्रा, उमेश तिवारी एक राय होकर कहा कि लड़की को अब किसी को नहीं दिखाया जायेगा। आरोप है कि इस दौरान जबरदस्ती दूल्हे के परिवार को बंधक बनाकर 2.71 लाख के शादी के आभूषण, 41 हजार 755 रुपये के कपड़ा व नकदी आदि सामान छीनकर अपने कब्जे में ले लिया। घर की महिलाओं को भी बंधक बना लिया। मेरे लड़के की शादी शुभांगिनी पुत्री शिवमूरत शादी से न कराकर जबरन दूसरी लड़की श्वेता मिश्रा से करा दी गई। श्वेता मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस और क्षेत्रीय विधायक के हस्तक्षेप से हम सब मुक्त कराए गए और श्वेता की विदाई नहीं कराई गई। बं पीड़ित ने मांग किया कि उनका समान और नकदी बरामद कराया जाए। मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यायालय ने महराजगंज थाना पुलिस को आदेश किया इन लोगों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर जांचकर न्यायालय को दिया जाए। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed