फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   He was honored by issuing a death certificate and presenting him with a shawl in four minutes.

Jaunpur News: चार मिनट में मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया

Sat, 08 Nov 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
He was honored by issuing a death certificate and presenting him with a shawl in four minutes.
डीएम डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने शुक्रवार को मुफ्तीगंज ब्लॉक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्लॉक परिसर में निर्माणाधीन सभागार को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश बीडीओ अस्मिता सेन को दिया। डीएम ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीकरण में देरी करने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदन का निस्तारण समय से किया जाए। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक के नैपुरा ग्राम निवासी संदीप पुत्र शेखर को मात्र चार मिनट में मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर डीएम ने स्वयं प्रमाण पत्र और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। चेतावनी दी कि जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में लापरवाही या देरी होने पर जिम्मेदार बख्शे नहीं जाएंगे। कार्यालय की स्वच्छता की सराहना की। निरीक्षण के बाद उन्होंने इटैली बाजार पहुंचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ को पंचायत निर्वाचन से संबंधित निर्देश दिया। इस अवसर पर एसडीएम शैलेन्द्र कुमार, बीडीओ अस्मिता सेन, एडीओ पंचायत रजनीश पांडेय, एडीओ आईएसबी फूलचंद कन्नौजिया, अनूप दीक्षित आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed