फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Having Pdaennti Bifre primary teacher

पदाेन्नति नहीं होने पर बिफरे प्राथमिक शिक्षक

Thu, 12 Feb 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 12 Feb 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
Having Pdaennti Bifre primary teacher
पदोन्नति की मांग को लेकर प्राथमिक शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बीएसए की कार्यप्रणाली पर अंगुली उठाते हुए प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने कहा कि दो-दो बार शासनादेश जारी होने के बावजूद शिक्षकों की पदोन्नति नहीं की गई। इस दौरान शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी की।

विशिष्ट बीटीसी शिक्षक (वे.) एसोसिएशन की जिला इकाई के तत्वावधान में बड़ी संख्या में शिक्षक बीएसए कार्यालय के समक्ष पहुंच गए और पदोन्नति की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल ने भी शिक्षकों के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि धरना-प्रदर्शन में प्रतिभाग कर उसे सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष   राममूरत यादव ने की। इस मौके  पर ब्लाक अध्यक्षों ने भी अपने विचार रखे।


 वक्ताओं ने कहा कि शीघ्र उनकी पदोन्नति की जानी चाहिए। इस मौके पर प्रभाकर शुक्ला, अतुल सिंह, शैलेंद्र          पाल, निरंजन, उदयराज यादव, संतोष सिंह, लालसाहब, लक्ष्मीकांत सिंह, वीरेंद्र सिंह, अनिल दीप चौधरी, श्रीपाल यादव, राजन        सिंह, संदीप सिंह, संतोष मिश्रा, कमलेश यादव, सत्येंद्र यादव,            राज बहादुर यादव, धीरेंद्र               पाल, आलोक सिंह, संजय              सिंह समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed