फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Harsh firing accused girl said please leave my marriage is in November when police take in custody after viral video

UP News: जन्मदिन पर युवती को फायरिंग करना पड़ा महंगा, पुलिस ने पकड़ा तो बोली- प्लीज छोड़ दीजिए, नवंबर में है मेरी शादी

Wed, 29 Jun 2022 02:35 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 29 Jun 2022 02:35 PM IST
सार

जन्मदिन की पार्टी में देसी कट्टे से फायरिंग करती युवती का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। मामला जौनपुर जिले के  सरपतहां थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन
Harsh firing accused girl said please leave my marriage is in November when police take in custody after viral video
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले में भतीजे के जन्मदिन पार्टी पर देसी कट्टे से फायरिंग करना एक युवती को करीब आठ माह बाद महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया। थाने में युवती यही गुहार लगाती रही कि प्लीज छोड़ दीजिए, नवंबर में मेरी शादी होनी है। बात आगे बढ़ी तो मेरी शादी टूट जाएगी। युवती के परिजन भी पुलिस से यह गुहार लगाते दिखे।

विज्ञापन


पुलिस युवती से पूछताछ में जुटी है। मामला जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र का है। दरअसल, मंगलवार शाम सोशल मीडिया पर एक छह सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में लाल रंग के कपड़ा पहनी युवती के हाथ में देसी कट्टा है और वह उससे फायरिंग करती दिख रही है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो को एक सोशल मीडिया यूजर ने युवती की पहचान उजागर करने के साथ ही पारिवारिक पृष्ठभूमि भी उजागर की है। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। शिनाख्त होने के बाद बुधवार सुबह उक्त युवती के घर पुलिस धमक गई। युवती को हिरासत में लेकर सरपतहां थाना लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के परिजन हताश और परेशान

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में यह पता चला कि वायरल वीडियो सात-आठ माह पहले का है। भतीजे के जन्मदिन पर घर आए कुछ लोगों ने उसे फायरिंग करने के लिए देसी कट्टा दिया था। तब किसी ने हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो बना लिया जो अब जाकर इंटरनेट पर डाल दिया गया और वो वायरल हो गया। थाने में युवती ने गुहार लगाई कि उसकी शादी नवंबर में होनी है। कहा कि उसे छोड़ दिया जाए नहीं तो शादी टूट सकती है। 

इधर, इस मामले को पुलिस तक पहुंचने पर युवती के परिजन हताश और परेशान हैं। उन्होंने भी थानाध्यक्ष से शादा का हवाला देकर छोड़ देने की बात कही। इस संबंध में थानाध्यक्ष सरपतहा संजय सिंह ने बताया कि वीडियो आठ माह पूर्व जन्मदिन के अवसर पर हर्ष फायरिंग का है। जांच-पड़ताल की जा रही है। इधर, युवती को हिरासत में लिए की सूचना से गांव में चर्चाओं का बाजार गरम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed