{"_id":"6402c51eda4cbdd3b6000a84","slug":"hariharpur-in-kabaddi-boys-and-nonari-won-in-girls-jaunpur-news-c-20-1-88856-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: कबड्डी बालक वर्ग में हरिहरपुर व बालिका में नोनारी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: कबड्डी बालक वर्ग में हरिहरपुर व बालिका में नोनारी ने मारी बाजी
विज्ञापन
रामपुर ब्लाक के भानपुर गांव में शुक्रवार को ब्लाक स्तरीय सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी बालक वर्ग में हरिहरपुर और बालिका वर्ग में नोनारी की टीम अव्वल रही। ब्लाक क्षेत्र की कुल 82 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बेनीपुर, लगधरपुर, नोनारी, चकईपुर, ठाठर, भोड़ा, हरिरहरपुर, भानपुर, भदखिन, पृथ्वीपुर समेत 82 ग्राम पंचायतों की टीमों ने हिस्सा लिया।
निर्णायक मंडल के अनुसार, कबड्डी बालक वर्ग में प्रथम हरिहरपुर व द्वितीय लग्धरपुर की टीम रही। इसी तरह बालिका वर्ग में नोनारी प्रथम व कचगांव बालिका विद्यालय द्वितीय रहा। वालीबाल में नोनारी प्रथम और पृथ्वीपुर द्वितीय रहा। एथलेटिक्स 100 मीटर दौड़ में आकाश पटेल प्रथम व हिमांशु यादव द्वितीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में रितेश सिंह प्रथम अंकित वर्मा द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में अभिषेक प्रथम, अंकित यादव द्वितीय, लंबी कूद में रीतेश सिंह प्रथम व सोनू द्वितीय रहे। गोला फेंक में प्रथम रानी दीक्षित और द्वितीय उजाला रहीं। इससे भाजपा के मंडल अध्यक्ष शरद उपाध्याय ने फीता काटकर उद्घाटन किया। आकाश ने मशाल लेकर दौड़ लगाई। इस मौके पर उपकारी नाथ ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम भाजपा जिलाअध्यक्ष रामविलास पाल, भानपुर के ग्राम प्रधान विजय बहादुर पटेल आदि मौजूद थे।
दौड़ बालक वर्ग में सचिन, बालिका में कोमल अव्वल
जलालपुर। सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामीण स्टेडियम बनपुरवा में हुई। सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के 100 मीटर रेस बालक वर्ग में सचिन यादव हरीपुर प्रथम, शैलेंद्र यादव लालपुर द्वितीय रहे। वहीं बालिका वर्ग में 100 व 400 मीटर रेस में कोमल यादव नेवादा प्रथम, प्रतीक्षा यादव खुटहना द्वितीय रहीं। 400 मीटर बालक वर्ग में शैलेंद्र यादव लालपुर प्रथम, सत्यम सरोज बीबनमऊ द्वितीय, 800 मीटर में शैलेंद्र यादव लालपुर प्रथम, संदीप यादव लालपुर द्वितीय रहे। कबड्डी बालक वर्ग जेबीएम पब्लिक स्कूल हरीपुर प्रथम, ककरहिया द्वितीय, वॉलीबॉल बालक वर्ग त्रिलोचन महादेव प्रथम, बनपुरवा की टीम द्वितीय रही। कबड्डी बालिका वर्ग मजगांवाकला मठिया प्रथम, बनपुरवा द्वितीय रहा। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडल महामंत्री कृष्णचंद्र चौबे ने किया। विशिष्ट अतिथि प्रभारी खंड विकास अधिकारी सुनील श्रीवास्तव व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुभाष चंद्र सोनकर आदि मौजूद थे।