मीरगंज। क्षेत्र के भटहर गांव के दंगल का आयोजन हुआ, जिसमें कई नामी पहलवानों ने भाग लिया। दंगल देखने के लिए दोपहर से ही भीड़ जुटने लगी थी। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में आगरा के हरेंद्र ने गोरखपुर के गोलू को पटकनी दी।
कुड़ी सतनपुर के लल्ला पहलवान ने चंदौली के रामबली, झूसी प्रयागराज के लालू पहलवान ने भदोही के मुन्नू को, मिर्जापुर के लवकुश पहलवान ने चंदौली के राजेश को, वाराणसी के अजय पहलवान ने अयोध्या के नेहरू पहलवान, बरसठी के इदरीश पहलवान ने झूसी के गोपाल पहलवान , जौनपुर ने अंगद सिंह ने सुल्तानपुर के राम सिंह, जौनपुर के मोनू ने वाराणसी के विनय को, भटहर जौनपुर की पुष्पा यादव ने गोरखपुर की माया को चित किया। इस मौके पर सरोज शर्मा, हनुमंत पांडेय, राजकुमार सरोज, जोखई राम मौर्या, विनोद पांडेय, घनश्याम चौरसिया, विश्राम सरोज, लाल बहादुर सरोज, सुनील यादव, प्रमोद यादव, गुड्डू मौर्या, दिनेश यादव, सिन्टू मौर्या मौजूद रहे। रेफरी राम शिरोमणि यादव तथा संचालक राजेश तिवारी खन्ना रहे। कार्यक्रम के आयोजन पर ग्राम प्रधान शर्मिला सरोज ने आभार प्रकट किया।