{"_id":"67f2cc83f1e567a00a0fcfb5","slug":"hanuman-ghat-will-be-beautified-road-will-be-made-of-stone-jaunpur-news-c-193-1-va11001-132329-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: हनुमान घाट का होगा सुंदरीकरण, पत्थर की बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: हनुमान घाट का होगा सुंदरीकरण, पत्थर की बनेगी सड़क
विज्ञापन
जौनपुर। सद्भावना पुल किनारे स्थित हनुमान घाट के सुंदरीकरण के साथ सड़क और मुख्य द्वार बनेगा। रविवार को राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव विकास कामों का शिलान्यास करते हुए बताया कि इस काम में 2.75 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका भुगतान वो अपनी निधि से करेंगे। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग होगी।
उन्होंने बताया कि ने कहा कि सद्भावना पुल से हनुमान घाट होते हुए बजरंग घाट तक निर्माण नमामि गंगे योजना द्वारा कराया गया है। योजना के तहत सद्भावना पुल से हनुमान घाट के आगे तक पत्थर की रोड बनेगी। सड़क के बगल में चहारदीवारी व नाली बनाई जाएगी। इसके साथ दो डीलक्स शौचालय, कपड़े बदलने के लिए दो चेंजिंग रूम भी बनाए जाएंगे। नीचे घाट की तरफ सोलर लाइट की व्यवस्था होगी।
इसके अलावा सद्भावना पुल के बगल में एक मुख्य द्वार का भी निर्माण होगा। राज्यमंत्री ने नगर के सुंदरीकरण के लिए सभी लोगों को सुझाव देने को कहा है। भाजपा के पूर्व सदर विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर डा. रामसूरत मौर्या, सारिका, डॉ कमलेश निषाद, प्रशांत सिंह दीपक, मनीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
1.77 करोड़ से होगा नगर का विकास, पहली किस्त जारी
बदलापुर । नगर पंचायत की चहुंमुखी विकास के लिए शासन की ओर से 1.77 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। पहली किस्त 44 लाख 78 हजार जारी कर दी गई है। इस बजट से ओपेन जिम, पुस्तकालय भवन, बाउंड्रीवॉल व पार्क का निर्माण कराया जाएगा। बदलापुर नगर पंचायत के अंतर्गत कुल 15 वार्ड है। बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र के प्रयास से नगर पंचायत के चहुंमुखी विकास के लिए पहली किस्त 44 लाख 78 हजार रुपये जारी हो चुकी है। नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह ने बताया कि इस धनराशि से वार्ड नंबर आठ भलुवाही व वार्ड नंबर 15 में ओपेन जिम का निर्माण, सरोखनपुर गांव स्थित तालाब के बगल पार्क का निर्माण, भलुवाही में पुस्तकालय भवन निर्माण, महराजगंज रोड पर दुकान व बाउंड्री का निर्माण कराया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।