फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   hacker hacked whatsapp of 10 people asking otp

हैकर ने ओटीपी पूछ 10 लोगों का व्हाट्सएप्प किया हैक

Fri, 25 Mar 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
hacker hacked whatsapp of 10 people asking otp
गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के तारा गांव के 10 लोगों का व्हाट्सएप बृहस्पतिवार को हैकर ने हैक कर लिया है। हैकर की ओर से एलआईसी की सुविधा देने की नाम पर ओटीपी पूछकर इन लोगों का व्हाट्सएप्प हैक किया गया है। जब इसकी जानकारी लोगों को हुई तो उनके होश उड़ गए। गांव की रहने वाली किरण मौर्य के मोबाइल पर एक कॉल आया और खुद को एलआईसी का अधिकारी बताते हुए उससे आसपास के 10 लोगों का मोबाइल नंबर पूछा। साथ ही इनको गवाह बनाने की बात कही गई। जब किरण ने अपने पड़ोसी 10 लोगो का नंबर बताया। तभी ओटीपी आई और ओटीपी बता देने के बाद प्रदीप कुमार, रीना देवी, राकेश खैरवार, किरण राजभर, दिनेश यादव, ममता मौर्य, दीपू मौर्य, लहुआ पंडित, राजकुमार आदि का मोबाइल व्हाट्सएप हैक कर लिया गया है। सभी लोगो ने थाने पर तहरीर देकर कार्यवाही की माँग की है। थानाध्यक्ष अवध नाथ यादव ने बताया कि मामले कि जानकारी है। इसकी जांच साइबर सेल से कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed