फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   GST will grow from exploitation

जीएसटी से बढ़ेगा शोषण

Tue, 15 Dec 2015 12:48 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Tue, 15 Dec 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
GST will grow from exploitation
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि जीएसटी को केंद्र सरकार जिस रूप में लगाना चाहती है उससे व्यापारियों का शोषण बढ़ेगा। इसे व्यापारी बर्दास्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन


इस तरह की त्रिस्तरीय कर प्रणाली के हम विरोधी हैं। जीएसटी को लेकर केंद्र सरकार को एक बार फिर विचार करने की जरूरत है। व्यापारियों को विश्वास में लेकर ही प्रदेश में जीएसटी लागूू किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण
विज्ञापन


भवन (डाक बंगला) में  पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि व्यापारियों को विश्वास में लिए बगैर जीएसटी  को किसी भी दशा में लागू नहीं होने दिया जाएगा। यदि केंद्र सरकार अपनी हठधर्मिता से इसे लागू करने की कोशिश करती है
विज्ञापन
विज्ञापन


तो उसके खिलाफ  दिल्ली के  जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बंसल ने कहा कि मौजूदा परिवेश में यदि इसे थोपा जाता है तो व्यापारी तो पीड़ित होगा ही साथ ही उपभोक्ताओं पर भी महंगाई की मार पड़ेगी। केंद्र सरकार को चाहिए

कि इसे लागू करने के पहले व्यापारियों से वार्ता करे। उनकी आपत्तियों एवं सुझाव पर विचार हो इसके बाद इसे लागू किया जाय। जीएसटी को प्रदेश में लागू किए जाने के संबंध में हमारी वार्ता मुख्यमंत्री से हुई है। जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया

है कि व्यापारियों से वार्ता किए एवं उन्हें  विश्वास में लिए बिना हम इसे लागू नहीं होने देंगे। इसके पहले जिला मुख्यालय पर व्यापारियों ने माल्यार्पण कर बंसल का जोरदार स्वागत किया। डाक बंगले में उन्होंने पतंग विक्रेता संघ की

जायज मांगों को सुना और आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान निकाला जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल, कुंवर प्रदीप सिंह, अनवारूल हक गुड्डू, सुनील चौरसिया, सुरेन्द्र जायसवाल, जावेद अजीम, संजय केडिया,


आलोक सेठ, पवन जायसवाल, मो. दानिश, सिराजुद्दीन बंटी, विष्णु सेठ, हेम सिंह, नीतिन सेठ, नुरूद्दीन, शिव कुमार साहू, फखरे आलम, राहुल सेठ, कृष्ण कुमार यादव, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed