फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   GRP and RPF team on alert after information of bomb in Ayodhya Superfast Express train in Jaunpur

Jaunpur News: सुपरफास्ट ट्रेन में बम की सूचना पर मचा हड़कंप, गाड़ी खंगालने में जुटी आरपीएफ और जीआरपी की टीम

Tue, 08 Apr 2025 03:57 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 08 Apr 2025 03:57 PM IST
सार

Jaunpur News: अयोध्या कैंट सुपरफास्ट में बम की सूचना पर मंगलवार को हड़कंप मच गया। जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही सुरक्षाकर्मियों द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। 

विज्ञापन
GRP and RPF team on alert after information of bomb in Ayodhya Superfast Express train in Jaunpur
ट्रेन में जांच करते सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकमान्य तिलक टर्मिनस से अयोध्या कैंट जाने वाली अयोध्या कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन मे बम होने की सूचना पर मंगलवार को पुलिस हलकान रही। जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को खड़ी करके चेक की गई। ट्रेन दो घंटे से अधिक समय तक जंघई मे खड़ी रही। 

विज्ञापन


ये है मामला
लोकमान्य तिलक टर्मिनस से अयोध्या कैंट जाने वाली 22103 अयोध्या कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को जैसे ही प्रयागराज स्टेशन से आगे निकली, किसी ने जीआरपी कंट्रोल रूम प्रयागराज को फोन पर सूचना दिया की ट्रेन में एक महिला बैग मे बम लेकर यात्रा कर रही है। वह इंजन के 10वें बोगी में बैठी है। 
विज्ञापन


कंट्रोल रूम प्रयागराज ने यह सूचना लखनऊ कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद आरपीएफ व जीआरपी जंघई को सूचना भेजी गई। ट्रेन के जंघई पहुंचने से पहले जीआरपी प्रभारी प्रमोद कुमार यादव अपने हमराही विक्रम सिंह नंद किशोर, महेश कुमार के साथ और आरपीएफ इंस्पेक्टर आलोक तिवारी, नागेन्द्र सिह, एएसआई तथा सिपाही हरेन्द्र यादव के साथ सतर्क हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; IIT BHU: आईआईटी के छात्रों का ड्रोन सर्वे, सफेद रंग और सोलर पैनल ने 22 डिग्री गिराया छत का पारा

ट्रेन को कई बार खंगाला

ट्रेन 1.15 मिनट पर जैसे ही जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंची, आरपीएफ और जीआरपी के लोगों ने ट्रेन मे चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर मीरगंज एसओ रमेश कुमार व जंघई चौकी इंचार्ज निखिलेश तिवारी भी अपने सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए और पूरी ट्रेन को खंगालना शुरू कर दिया। 

इसे भी पढ़ें; PM Modi Varanasi Visit: आईआईटी दिल्ली की टीम देगी टनल को आधुनिक डिजाइन, पीएम देंगे इन खास परियोजनाओं की सौगात

ट्रेन को कई बार खंगाला गया। इस दौरान यात्रियों से कहा गया कि कहीं किसी को कोई लावारिस बैग मिला हो तो बता दें, लेकिन कोई बैग नहीं मिला। ट्रेन दो घंटे से ज्यादा समय तक जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी रही। खबर लिखे जाने तक बम निरोधक दस्ते का इंतजार किया जा रहा था, जो प्रयागराज से बुलाई गई।

जीआरपी प्रभारी जंघई प्रमोद कुमार यादव का कहना है की ट्रेन की बोगी को कई बार खंगाला जा चुका है, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिला। प्रयागराज से बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है। उनके चेकिंग व आदेश के बाद ट्रेन आगे रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed